{"_id":"6398baed7abab17be20453f7","slug":"kashish-and-bhim-won-the-race-ambedkar-nagar-news-lko661701560","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: फर्राटा में कशिश व भीम ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: फर्राटा में कशिश व भीम ने मारी बाजी
विज्ञापन
राजकीय पॉलिटेक्निक शिव बाबा प्रांगण में मंगलवार को खेल में प्रतिभाग करता खिलाड़ी। -संवाद
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। राजकीय पॉलीटेकिभनक शिवबाबा में वार्षिक खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी दौड़, जैवलिन थ्रो, लंबी कूद सहित अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। फर्राटा दौड़ बालिका में कशिश तो बालक वर्ग में भीम ने बाजी मारी।
विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में कशिश सिंह प्रथम, शलिनी द्वितीय व अंजली तीसरे स्थान पर रही। 200 मीटर में दौड़ में अंशिका चतुर्वेदी प्रथम, ट्विंकल अग्रहरि दूसरे व नेता यादव तीसरे स्थान पर रही। 400 मीटर दौड़ में कंचन यादव को प्रथम, कशिश सिंह को दूसरा तथा नेहा यादव को तीसरा स्थान मिला।
800 मीटर दौड़ में अंजली कुमारी ने प्रथम स्थान, संध्या ने द्वितीय और प्रिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग की लंबी कूद में कंचन यादव ने बाजी मारी। जबकि नेहा यादव दूसरे और श्रेया भट्ट तीसरा स्थान पर रही। वाद-विवाद में सलोनी प्रथम स्थान पर रही।
विज्ञापन
बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में भीम प्रथम, नितेश द्वितीय व ईशू श्रीवास्तव तीसरे स्थान पर रहे। 200 मीटर में मनीष पहले, मुकेश दूसरे और सुमित तीसरे स्थान पर रहे। 400 मीटर में मनीष ने प्रथम, अमित ने द्वितीय व नितेश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वहीं 800 मीटर में मनीष पहले, अमित राजभर दूसरे और भीम कुमार तीसरे स्थान पर रहे। 1600 मीटर दौड़ में मनीष पहले स्थान पर रहे, जबकि अमित ने दूसरा और नितेश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
जैवलिन थ्रो के बालक वर्ग में सचिन यादव प्रथम, ट्विंकल सिंह द्वितीय व सुमित पाठक तृतीय स्थान पर रहे। लंबी कूद में सूरज ने पहला, ट्विंकल सिंह ने दूसरा और अमित सिंह तीसरे स्थान पर रहे। बैडमिंटन सिंगल में निवेश पांडेय व बैडमिंटन डबल में निवेश एवं विनीत को पहला स्थान मिला। वाद-विवाद के विपक्ष में दिशांत राना को पहला स्थान मिला।
प्रधानाचार्य वीके पाठक ने बताया कि तीन दिवसीय खेलकूद व सांस्कृतिक प्रतियोगिता का समापन बुधवार को होगा। इसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया जाएगा।