फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Kamlesh won the cross country race

क्रॉस कंट्री दौड़ में कमलेश ने मारी बाजी

Thu, 20 Oct 2022 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Kamlesh won the cross country race
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। दो दिवसीय क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का समापन गांधी स्मारक इंटर कॉलेज राजेसुल्तानपुर में हुआ। अंतिम दिन आयोजित अधिकांश प्रतियोगिताओं में गांधी स्मारक के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। यहां के कमलेश क्रॉस कंट्री दौड़ में अव्वल रहे।
विज्ञापन

सात हजार मीटर की क्रॉस कंट्री दौड़ में गांधी स्मारक इंटर कॉलेज के कमलेश निषाद ने पहला स्थान प्राप्त कर बाजी मारी। सीनियर बालक वर्ग के गोला प्रक्षेपण में चंदी प्रसाद इंटर कॉलेज के शिवकेश प्रथम व अंकित द्वितीय स्थान पर रहे। सीनियर बालक वर्ग चक्र प्रक्षेपण में गांधी स्मारक के स्कंध पांडेय पहले स्थान पर रहे। दूसरे व तीसरे स्थान पर चंदीप्रसाद के छात्र रहे। सीनियर बालक वर्ग की ऊंची कूद में गांधी स्मारक के अंकित विश्वकर्मा को प्रथम व सूरज विश्वकर्मा को द्वितीय स्थान मिला।
विज्ञापन

बालिका सीनियर वर्ग की ऊंची कूद में गांधी स्मारक की अंतिमा राजभर प्रथम, प्रीति कुमारी द्वितीय व सोनाली को तीसरा स्थान मिला जबकि जूनियर वर्ग में गांधी स्मारक की कोमल सोनकर को प्रथम व गरिमा को द्वितीय स्थान मिला। सीनियर बालिका वर्ग भाला प्रक्षेपण में गांधी स्मारक की नाजिया बानो प्रथम, आराधना द्वितीय जबकि जूनियर वर्ग में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की अन्नू ने प्रथम और गांधी स्मारक की गरिमा ने दूसरा स्थान पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीनियर बालिका वर्ग के चक्र प्रक्षेपण में गांधी स्मारक की नाजिया बानो प्रथम व जीजीआईसी की आराधना दूसरे स्थान पर रही। कार्यक्रम का संचालन शैक्षिक महासंघ के मंडल अध्यक्ष उदयराज मिश्र व जिला उपाध्यक्ष राजेश मिश्र ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed