{"_id":"645e770b46346ff51809e5f6","slug":"jio-tube-channel-will-be-made-with-four-crores-to-stop-erosion-ambedkar-nagar-news-c-13-1-230729-2023-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: कटान रोकने को चार करोड़ से बनेगा जियो ट्यूब चैनल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: कटान रोकने को चार करोड़ से बनेगा जियो ट्यूब चैनल
विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग ने तहसील क्षेत्र आलापुर में नदी की कटान रोकने के लिए जियो ट्यूब लगाने का काम शुरू कर दिया है। 3.5 किलोमीटर दूरी तक ड्रेजर मशीन से काम किया जा रहा है। पूरे काम पर लगभग चार करोड़ रुपये खर्च होंगे।
सरयू नदी के किनारे कम्हरिया, इटौरा डोलीपुर, आराजी देवारा, माझा कम्हरिया आदि क्षेत्र में सरयू नदी के किनारे तेजी से कटान होती है। इससे किसानों की करीब 300 बीघा से अधिक भूमि नदी में समा चुकी है। इससे किसान खासे परेशान थे। किसानों को इस समस्या से निजात दिलाने सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग ने कम्हरिया घाट से जियो ट्यूब चैनल बनाने का काम शुरू कर दिया है।
ड्रेजर मशीन के द्वारा खोदाई का काम तेजी से चल रहा है। जियो ट्यूब स्थापित हो जाने से किसानों को कटान के खतरे से निजात मिल जाएगी। नदी में होने वाली कटान से किसान खासे परेशान थे। इससे एक तरफ जहां किसानों की भूमि नदी में समा जाती थी वहीं खेतों में लगी फसल भी बर्बाद हो जाती थी। इससे किसानों को तगड़ी चपत लग रही थी। नदी की धारा में विस्तार हो जाने से भी काफी मुश्किल होती थी।
विज्ञापन
ऐसे काम करता है जिया ट्यूब
इसके जरिए नदी की धारा को बदलकर किनारों पर दबाव कम किया जाता है। इससे तटबंध या किनारों को सुरक्षित रखा जा सकता है। जिया ट्यूब पॉलीमर प्रोपेलीन मैटेरियल से बना होता है। यह एडवांस तकनीक से बना एक तरह का हार्ड सिंथेटिक कपड़ा होता है। इसमें बालू आदि भरकर नदी के किनारे लगाकर कटान को रोका जाता है।
ग्रामीणों ने जतायी खुशी
सामाजिक कार्यकर्ता भावेश सिंह गंगे, मित्रसेन यादव आदि ने अमर उजाला के प्रति आभार जताया। कहा कि अमर उजाला ने कटान की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके चलते ही प्रशासन ने इस समस्या का संज्ञान लिया। कहा कि कम्हरिया घाट से बलुआ घाट तक जियो ट्यूब चैनल बन जाने से कटान से काफी निजात मिलेगी। इससे किसानों के साथ ही आम लोगों को भी राहत मिलेगा।
तेजी से कराया जा रहा काम
कटान के चलते सरयू नदी की धारा में लगातार विस्तार हो रहा है। इसे कम करने व कटान रोकने के लिए ही जियो ट्यूब चैनल का काम कराया जा रहा है। बारिश का दौर शुरू होने से पहले काम को पूरा करने का लक्ष्य है। - संदीप चौहान, अवर अभियंता, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग