{"_id":"68792e6f3b3f2e9b5f083540","slug":"jcb-runs-on-a-house-built-on-government-land-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1008-138765-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: सरकारी जमीन पर बने मकान पर चली जेसीबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: सरकारी जमीन पर बने मकान पर चली जेसीबी
विज्ञापन
जलालपुर में अतिक्रमण ध्वस्त करती पोकलैंड मशीन। संवाद
अंबेडकरनगर। जलालपुर के वाजिदपुर में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर बनाए गए निर्माण के खिलाफ बृहस्पतिवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। लोक निर्माण विभाग व राजस्व टीम ने सरकारी जमीन पर बने नबी अहमद के घर को जेसीबी से ध्वस्त कराया। एक प्लाटून पीएसी के साथ स्थानीय पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा।
लोक निर्माण विभाग ने वाजिदपुर क्षेत्र में कुल 53 निर्माण को चिह्नित किया है, जो विभागीय भूमि पर बने हुए हैं। इनमें से कई निर्माण तमसा नदी किनारे व सड़क विस्तार क्षेत्र में हैं। विभाग की रिपोर्ट के आधार पर गाटा संख्या 602 स्थित मकान को प्राथमिकता में लेकर बृहस्पतिवार को कार्रवाई की गई। इस दौरान एसडीएम जलालपुर राहुल गुप्ता, तहसीलदार गरिमा भार्गव, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी अश्विनी कुमार, एई जयशंकर चौबे, जेई विजय बहादुर, कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह सहित भारी पुलिस बल तैनात रहा।
पूर्व में भी हुई थी कार्रवाई
इससे पूर्व 8 व 9 जुलाई को भी राजस्व व लोक निर्माण विभाग की संयुक्त टीम ने गाटा संख्या 600 पर अवैध निर्माण को ध्वस्त किया था। पीडब्ल्यूडी की भूमि पर कमलेश वर्मा के निर्माणाधीन कांप्लेक्स को ढहाया गया था।
विज्ञापन
आगे भी जारी रहेगा अभियान
एसडीएम राहुल गुप्ता ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर कार्रवाई की जा रही है। गाटा संख्या 1540 पर भी अवैध निर्माण चिह्नित किए गए हैं। चरणबद्ध तरीके से कार्रवाई होगी।