{"_id":"64836605d19fbc999f009109","slug":"jahangirganj-city-will-be-developed-with-25-crores-ambedkar-nagar-news-c-13-1-280920-2023-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: 25 करोड़ से जहांगीरगंज नगर में होगा विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: 25 करोड़ से जहांगीरगंज नगर में होगा विकास
Fri, 09 Jun 2023 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Fri, 09 Jun 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
नगर पंचायत बोर्ड की पहली बैठक में बजट पास
संवाद न्यूज एजेंसी जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। नवसृजित नगर पंचायत जहांगीरगंज बोर्ड की पहली बैठक शुक्रवार को हुई। इसमें नगर के विकास के लिए 25 करोड़ रुपये के बजट पर मुहर लगी। अध्यक्षता कर रही अध्यक्ष सुनीता ने कहा कि नगर के विकास को लेकर तेजी से काम किया जाएगा। सभी सभासदों से एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया।
अध्यक्ष ने कहा कि आदर्श नगर पंचायत का दर्जा दिलाने के लिए प्राथमिकता पर काम होगा। आवागमन बेहतर हो इसके लिए जर्जर सड़कों का नए सिरे से निर्माण होगा। लिंक मार्गों को सीसी व इंटरलाॅकिंग के जरिए प्राथमिकता पर दुरुस्त किया जाएगा जिससे आम लोग सुचारु आवागमन का लाभ उठा सकेंगे। जल निकासी, मार्ग प्रकाश व पेयजल व्यवस्था को बेहतर करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
सभासद बालगोविंद त्रिपाठी ने सभी वार्डों में यूनिट के हिसाब से सरकारी खाद्यान्न का वितरण कराने, दिव्यांग, वृद्धा व विधवा पेंशन का लाभ पात्रों को दिलाने की मांग की। अधिशाषी अधिकारी विनय कुमार द्विवेदी ने कहा कि सभी पात्रों को पारदर्शिता के साथ सरकार की योजनाओं का लाभ मिलेगा। इस मौके पर चेयरमैन प्रतिनिधि सुनील कुमार मौर्य, वरिष्ठ लिपिक सैय्यद अमानुल्लाह, संतोष कसौधन व शशिकांत दुबे आदि मौजूद रहे।