फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Issue a notice and seek clarification within a week

Ambedkar Nagar News: नोटिस जारी कर एक सप्ताह में स्पष्टीकरण तलब

Wed, 10 Dec 2025 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Wed, 10 Dec 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Issue a notice and seek clarification within a week
आलापुर (अंबेडकरनगर)। अधिवक्ता संघ की बैठक मंगलवार को संघ हॉल में हुई। निष्कासित अधिवक्ता अजीत कुमार पांडेय से जुड़े मामले पर चर्चा की गई। अध्यक्ष सुनील द्विवेदी ने बताया कि संघ की शिकायत पर आरोपी अधिवक्ता के खिलाफ एफआईआर दर्ज है और मामला अदालत में लंबित है। इसके बावजूद कुछ अधिवक्ताओं की ओर से उनके समर्थन में निर्दाेषता संबंधी शपथपत्र देना संघ की अनुशासन व्यवस्था के खिलाफ माना गया। पदाधिकारियों ने कहा कि यह कदम 3 जुलाई 2025 को पारित सर्वसम्मत प्रस्ताव का उल्लंघन है और इससे संगठन की छवि व एकता प्रभावित होती है। महामंत्री नरेंद्र यादव ने बताया कि नोटिस जारी कर एक सप्ताह में स्पष्टीकरण मांगा गया है। यदि संतोषजनक उत्तर नहीं मिला तो नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष जगन्नाथ मिश्र, अनिल श्रीवास्तव, अशोक मिश्रा, दयाराम यादव, रामअचल यादव व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed