फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Integrated lab will be operational soon in district hospital

Ambedkar Nagar News: जिला अस्पताल में इंटीग्रेटेड लैब का जल्द होगा संचालन

Thu, 07 Nov 2024 10:31 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2024 10:31 PM IST
विज्ञापन
Integrated lab will be operational soon in district hospital
जिला अस्पताल का जायजा लेते एडी। संवाद
अंबेडकरनगर। अपर निदेशक स्वास्थ्य ने बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण कर आभा कार्ड में तेजी लाने और इंटीग्रेटेड लैब का जल्द से जल्द हैंडओवर करने के बाद संचालन शुरू करने का निर्देश दिया। साथ ही मातृ-शिशु विंग के निरीक्षण में सही जवाब न देने वाले स्टाफ को पुन: प्रशिक्षित करने को कहा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अयोध्या मंडल के एडी स्वास्थ्य डॉ. सुशील प्रकाश ने सुबह 9:30 बजे जिला अस्पताल पहुंचकर सीएमएस कक्ष में उपस्थिति रजिस्टर का अवलोकन किया। इस दौरान सभी चिकित्सक व कर्मी मौजूद मिले। पर्ची काउंटर पर मरीजों से जानकारी ली। आभा आईडी बना रहे कर्मचारी ने पूछताछ में बताया गया कि प्रतिदिन 10 से 12 कार्ड बनाए जा रहे हैं। उन्होंने काम में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

दवा स्टोर रूम में दवाओं का विवरण सही तरीके से न दर्ज होने पर एडी ने नाराजगी जताई। कहा कि जो भी दवा स्टोर में आए या भेजी जाए उसका पूरा विवरण दर्ज हो। बाल गहन चिकित्सा इकाई और वार्डों में मरीजों व तीमारदारों से दवा और उपचार के बारे में जानकारी ली। इंटीग्रेटेड लैब का निरीक्षण करते हुए सीएमएस को जल्द से जल्द हैंडओवर कराने के साथ संचालन करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मातृ-शिशु विंग में लेबर रूम सहित सभी वार्डों का जायजा लिया। बायोमेडिकल कचरे के प्रबंध को लेकर कुछ कर्मी सही जवाब नहीं दे पाए। इस पर सीएमएस को पुन: उन्हें प्रशिक्षण दिलाए जाने का निर्देश दिया। अस्पताल परिसर की सफाई व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया। इस दौरान सीएमओ डॉ. राजकुमार, सीएमएस डॉ. ओमप्रकाश, डॉ. आशुतोष सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed