{"_id":"6259bdeca1454f51237d44cd","slug":"instructions-to-make-the-security-of-the-court-premises-chalked-out-ambedkar-nagar-news-lko6262933184","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यायालय परिसर की सुरक्षा को चाक चौबंद बनाने का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यायालय परिसर की सुरक्षा को चाक चौबंद बनाने का निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। उच्च न्यायालय इलाहाबाद के प्रशासनिक न्यायमूर्ति राजेंद्र कुमार चतुर्थ शुक्रवार को जिले में निरीक्षण के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जनपद न्यायालय के समस्त न्यायालयों का निरीक्षण कर परिसर में साफ सफाई बेहतर रखने और न्यायालय की सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद बनाए रखने को निर्देशित किया। कहा कि न्यायालय की सुरक्षा को लेकर किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
न्यायमूर्ति ने न्यायालयों में पत्रावलियों के त्वरित निस्तारण पर जोर देते हुए कहा कि पुराने मामलों का तत्परता से निस्तारण किया जाए। बाद में उन्होंने न्यायिक अधिकारियों व डीएम एसपी के साथ बैठक भी की। इससे पूर्व बसखारी रोड स्थित सर्किट हाउस पहुंचने पर जनपद न्यायाधीश पदम नारायण मिश्र, डीएम सैमुअल पॉल एन, एसपी आलोक प्रियदर्शी ने न्यायमूर्ति को पुष्प देकर उनका स्वागत किया।
इस मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने उन्हें गार्ड आफ ऑनर भी दिया। न्यायमूर्ति ने बताया कि उच्च न्यायालय द्वारा प्रत्येक जनपद के लिए एक प्रशासनिक न्यायमूर्ति की नियुक्ति की गई है, उसकी जिम्मेदारी है कि न्यायिक अधिकारियों व अधिवक्ताओं से जुड़ी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित हो, ताकि फरियादियों को त्वरित न्याय मिल सके।