फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Inspection of SP

भीटी थाने का एसपी ने किया निरीक्षण

Sun, 02 Feb 2020 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Inspection of SP
भीटी (अंबेडकरनगर)। एसपी आलोक प्रियदर्शी ने शनिवार को भीटी थाने का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान महिला हेल्पलाइन डेस्क, आरक्षी बैरक, कंप्यूटर कार्यालय तथा रसोई घर आदि का जायजा लिया। थाने की बाउंड्रीवाल को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। बाद में एसपी ने थाना प्रभारी व पुलिस कर्मियों से सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही कई जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने शनिवार को भीटी थाने का औचक निरीक्षण किया। थाना प्रभारी व पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में उन्होंने महिला हेल्पलाइन डेस्क, आरक्षी बैरक, कंप्यूटर कक्ष आदि का जायजा लिया। साथ ही जरूरी दिशा-निर्देश दिए। थाना परिसर की सफाई व्यवस्था चाक चौबंद मिली। नवनिर्मित रसोई घर का निरीक्षण किया। उन्होंने उपनिरीक्षकों के बैठने के लिए बने खुले भवन को बंद कराकर आरक्षी आवास के लिए निर्देशित किया। थाने की बाउंड्रीवाल को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

बाद में एसपी ने पुलिस कर्मियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था व अन्य बिंदुओं पर चर्चा की। कहा कि क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न बरती जाए। थाने पर आने वाले फरियादियों की समस्याओं को सुनकर नियमानुसार उनका समाधान करें। क्षेत्र में यदि कोई माहौल खराब करने की कोशिश करता है तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। इस मौके पर थाना प्रभारी के अलावा उपनिरीक्षक तथा पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed