{"_id":"6155f5878ebc3e62910402b4","slug":"information-about-helpline-given-to-women-ambedkar-nagar-news-lko598023614","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं को दी हेल्पलाइन की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं को दी हेल्पलाइन की जानकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्युतनगर। मिशन शक्ति के तहत आदर्श जनता इंटर कॉलेज में यूपिको संस्था द्वारा महिला जागरूकता अभियान के तहत गोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें महिलाओं के हितों एवं उनके अधिकारों के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा की गई। मुख्य अतिथि उद्योग केंद्र के उपायुक्त आशुतोष पाठक ने कहा कि महिलाओं को मान सम्मान, सुरक्षा व स्वावलंबन की दिशा में समाज को एकजुट होकर कार्य करना होगा।
विशिष्ट अतिथि डाक सहायक अधीक्षक विनय कुमार यादव ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं की बेहतरी सुनिश्चित करने के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसका लाभ उठाकर महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं।
कोऑर्डिनेटर अंकित कुमार वर्मा व पंकज मौर्य ने कहा कि महिलाओं की बेहतरी सुनिश्चित करने के लिए समाज को भी आगे आने की जरूरत है। साथ ही उन्हें महिला हेल्पलाइन नंबर व एंबुलेंस सेवा आदि की जानकारी दी गई। जिला समन्वयक संध्या श्रीवास्तव ने आगंतुकों का आभार प्रकट किया।