फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Income Tax raids on grocery trader's establishment

किराना व्यापारी के प्रतिष्ठान पर आयकर का छापा

Wed, 29 Mar 2017 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Wed, 29 Mar 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
Income Tax raids on grocery trader's establishment
आयकर विभाग - फोटो : symbolic

नोटबंदी के बाद अब व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर छापा पड़ना शुरू हो गया है। मंगलवार को टांडा नगर के चौक हयातगंज स्थित व्यवसायी व भाजपा नेता दीपक केडिया की नगर स्थित चौक हयातगंज व कान्हा काम्प्लेक्स स्थित दुकानों पर आयकर विभाग के उपायुक्त के नेतृत्व में आई टीम ने छापा मारा।

विज्ञापन


टीम ने पहले दुकानदार व उसके मोबाइल को कब्जे में ले लिया। इसके बाद करीब चार घंटे तक उनकी दुकान पर तलाशी अभियान चलाया। कार्रवाई के बारे में आयकर टीम ने कोई जानकारी नहीं दी। आयकर उपायुक्त पंकज पांडेय के साथ भारी संख्या में पुलिस ने बुधवार को व्यवसायी भाजपा नेता दीपक केडिया के प्रतिष्ठान पर छापेेमारी की।
विज्ञापन


छापेमारी की खबर टांडा नगर में फैली तो ज्यादातर बड़ी दुकानें धड़ाधड़ बंद हो गई। व्यापारियों में अफरा-तफरी मच गई। बड़ी संख्या में व्यापारी दीपक के प्रतिष्ठान के सामने जुट गए। आरोप लगाया कि कुछ लोगों के इशारे पर इस तरह की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारियों की बढ़ती तादाद व किसी अनहोनी को देखते ही मौके पर टांडा कोतवाली समेत थाना अलीगंज, थाना इब्राहिमपुर, थाना हंसवर व महिला थानाध्यक्ष रेनू सिंह भी महिला सिपाहियों के साथ पहुंच गई। कड़ी सुरक्षा के बीच आयकर टीम ने करीब चार घंटे तक प्रतिष्ठान की तलाशी ली। साथ ही स्टॉक व कैश का मिलान भी कराया। 


आयकर विभाग के अधिकारियों की इस छापेमारी के चलते व्यापारियों में आक्रोश फैल गया। व्यापारियों ने नारेबाजी भी शुरू कर दी। हालांकि बाद में दीपक ने बाहर निकलकर व्यापारियों को आश्वस्त किया। कहा कि आयकर टीम सरकार द्वारा एक हजार व 500 रुपए के नोटबंदी के मामले में सत्यापन करने आई है।


उनके द्वारा नोटबंदी के दौरान एक हजार व 500 रूपया का जो नोट जमा किया था और आयकर विभाग की नोटिस के जवाब में जो बैलेंस शीट दिया था, उसी का सत्यापन कर रहे हैं। इसके बाद व्यापारियों का आक्रोश शांत हुआ। आयकर टीम के सदस्यों ने छापेमारी के बारे में कोई जानकारी नहीं दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed