{"_id":"65b54a174e19d607720abb70","slug":"in-the-investigation-of-349-vehicles-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1002-110001-2024-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: 349 वाहनों की जांच में 48 का हुआ चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: 349 वाहनों की जांच में 48 का हुआ चालान
Sat, 27 Jan 2024 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sat, 27 Jan 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
अभियान चलाकर लोगों को किया यातायात नियमों के प्रति जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबेडकरनगर। मार्ग हादसों पर अंकुश पाने को लेकर शनिवार को अकबरपुर नगर में यातायात पुलिस कर्मियों ने विशेष जांच अभियान चलाया। इस दौरान 349 वाहनों की जांच की गई। इसमें अलग अलग गड़बड़ियों के चलते 48 वाहनों का चालान किया गया। साथ ही लोगों से यातायात नियमों का शतप्रतिशत पालन करने की अपील भी की गई।
अकबरपुर नगर के अयोध्या मार्ग, पुराने तहसील तिराहा, पटेलनगर तिराहा, बस स्टेशन क्षेत्र, फव्वारा तिराहा, नई सड़क, पहितीपुर तिराहा, सदरपुर, रगड़गंज, शिवबाबा समेत कई अन्य क्षेत्र में यातायात पुलिस ने विशेष जांच अभियान चलाया। यातायात प्रभारी जयबहादुर यादव के नेतृत्व में चलने वाले अभियान के दौरान 48 वाहन ऐसे मिले जिनके कागजात में अलग अलग प्रकार की गड़बड़ियां थीं। उनका चालान कर दिया गया।
इसके साथ ही लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। कहा गया कि नशे की हालत में कतई वाहन न चलाएं। यह सदैव याद रखें कि तनिक सी लापरवाही से परिवार की खुशियों में खलल पैदा हो सकती है। दो पहिया वाहन चलाने के दौरान हेलमेट तो चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग जरूर करें। यातायात नियमों को लेकर न सिर्फ खुद जागरूक हों बल्कि दूसरों को भी जागरूक करें।

फोटो- 27 एएलएम 24 पी- अल्मोड़ा में टैक्सी स्टैंड में खड़ीं टैक्सी। संवाद
विज्ञापन