फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Illegal mining continues in roshangarh

रोशनगढ़ में नहीं रुक रहा अवैध खनन

Fri, 15 Apr 2016 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Fri, 15 Apr 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
Illegal mining continues in roshangarh
रोशनगढ़ में अवैध रूप से मिट्टी की खोदाई कर पाथी जा रही ईंट। - फोटो : अमर उजाला

न्यायालय के सख्त निर्देशों के बावजूद अकबरपुर तहसील क्षेत्र में खनन पर रोक नहीं लग पा रही है। पिछले कई दिनों से तहसील क्षेत्र के रोशनगढ़ गांव में खनन चल रहा है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत भी की पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

विज्ञापन


बताते चलें कि प्रशासन से अनुमति के बाद जो लोग खनन करना चाहें वह एक घन मीटर गहरी खुदाई कर सकते हैं। इसके बावजूद रोशनगढ़ गांव में मनमाने तरीके से खनन हो रहा है। एक किसान के खेत में करीब पांच फिट से ज्यादा खुदाई की जा चुकी है जिससे बगल वाले किसान परेशान हैं।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक यह खुदाई बिना प्रशासन की अनुमति के की जा रही है। आसपास के किसानों का आरोप है कि खनन करवाने वाला किसान अपने आर्थिक फायदे के लिए ईंट भट्ठे को मिट्टी बेच रहा है। जिससे अगली बरसात में हमको कटान की समस्या से जूझना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव के शिवकुमार, बंशी लाल, रामसिंगार व दयारा आदि ने जिला प्रशासन से मामले में सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की है। वहीं एसडीएम पंकज ने कहा है कि अवैैध खनन कतई नहीं होने दी जाएगी। जांच करके कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed