{"_id":"642dbb0aff1efc8d1207b106","slug":"illegal-construction-demolished-by-jcb-in-akbarpur-ambedkar-nagar-news-c-13-1-168073-2023-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: अकबरपुर में जेसीबी से ढहाया अवैध निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: अकबरपुर में जेसीबी से ढहाया अवैध निर्माण
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। नगर पालिका क्षेत्र अकबरपुर में लंबे इंतजार के बाद एक बार फिर अतिक्रमण पर जेसीबी चली। कलेक्ट्रेट से लेकर पटेलनगर तिराहे तक चले अतिक्रमणरोधी अभियान में दो दर्जन से अधिक स्थायी व अस्थायी अतिक्रमण हटाए गए। इस बीच गंदगी फैलाने के आरोप में सात अस्पताल संचालकों व दुकानदारों पर 21 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया।
अकबरपुर नगर के अतिक्रमण की चपेट में आने की खबर बीते दिनों अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित की थी। दरअसल बीते दिनों चले अतिक्रमणरोधी अभियान के बाद जिम्मेदारों द्वारा कोई ध्यान न दिए जाने से दोबारा लोगों ने सड़क के किनारे स्थायी व अस्थायी अतिक्रमण कर लिया था। इससे नगर में एक बार फिर से जाम की समस्या उत्पन्न होने लगी थी। लोगों की इस समस्या को अमर उजाला ने प्रमुखता से सामने रखा।
जिला प्रशासन के निर्देश पर बुधवार को नगर पालिका अकबरपुर की ईओ बीना सिंह के नेतृत्व में राजस्व कर्मचारियों ने बुलडोजर लेकर एक बार फिर से अभियान चलाया। कलेक्ट्रेट से लेकर पटेलनगर तिराहे तक चले अभियान में दो दर्जन स्थायी व अस्थायी अतिक्रमण हटाए गए। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोकने के लिए इस दौरान पुलिस कर्मियों की भी मौजूदगी रही।
विज्ञापन
उधर ईओ बीना सिंह ने बताया कि गंदगी फैलाने के आरोप में अस्पताल संचालकों व दुकानदारों पर 21 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। ऐसे कुल सात प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई हुई। जुर्माने की राशि को मौके पर ही वसूल भी लिया गया। उन्होंने बताया कि अतिक्रमणरोधी अभियान आगे भी जारी रहेगा।