फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   IG inaugurated new barracks in police line

आईजी ने किया पुलिस लाइन में नई बैरक का शुभारंभ

Sat, 25 Sep 2021 11:23 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
IG inaugurated new barracks in police line
अंबेडकरनगर के पुलिस लाइन में नव निर्मित बैरक का शुभारंभ करते पुलिस महानिरीक्षक संजीव गुप्त। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। पुलिस महानिरीक्षक अयोध्या परिक्षेत्र डॉ. संजीव गुप्त शनिवार को पुलिस कार्यालय के औचक निरीक्षण पर पहुंचे। गार्ड ऑफ आनर के बाद एसपी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय व पुलिस लाइन का जायजा लिया। पुलिस लाइन परिसर में 16 सदस्यों के लिए बनकर तैयार बैरक का फीता काटकर शुभारंभ किया। पुलिस कार्यालय परिसर में जीर्णोद्धार व नवनिर्मित भवनों का जायजा लिया।
विज्ञापन

जिला प्रशिक्षण यूनिट, जनता व पुलिस कर्मचारियों के जलपान के लिए बने वीआईपी सतर के कैफे / रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम सैमुअल पॉल एन भी मौजूद रहे। पुलिस महानिरीक्षक ने आधुनिक स्तर के नवनिर्माण व मिशन शक्ति के अंतर्गत समस्त थानों पर बने पिंक शौचालय, महिला रेस्ट रूम के निर्माण कार्यों की जानकारी ली। एसपी ने बताया कि क्षेत्र गश्ती के लिए साइकिल दस्ते का गठन किया गया है। इसके माध्यम से जिले के दुर्गम्य स्थान पर साइकिल दस्ते से असामाजिक तत्वों तथा अपराधियों पर नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि साइकिल दस्ता गठन करने की पहल में अंबेडकरनगर प्रदेश में सर्वप्रथम है। पुलिस महानिरीक्षक ने पुलिस अधिकारियों के साथ पुलिस लाइन में बैठक की। कहा कि आगामी दिनों में हिन्दू व मुस्लिम समाज के त्यौहार पड़ रहे हैं। दुर्गा पूजा पर्व के दौरान सुरक्षा को लेकर विशेष एहतियात बरतने की जरूरत है। सभी सर्किल सीओ व थानाध्यक्ष अपने अपने क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरतें। मौके पर एसपी आलोक प्रियदर्शी, एएसपी संजय कुमार राय, सीओ अशोक कुमार सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed