फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   If any deficiency is found in cleaning of drains, the service of Safai Nayak will be terminated

Ambedkar Nagar News: नालों की सफाई में मिली कमी तो, सफाई नायक की सेवा होगी समाप्त

Thu, 15 May 2025 07:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Thu, 15 May 2025 07:02 PM IST
विज्ञापन
If any deficiency is found in cleaning of drains, the service of Safai Nayak will be terminated
अंबेडकरनगर। बारिश से पहले शहर के सभी बड़े व छोटे नालों की सफाई पालिका की ओर से कराई जा रही है। इसको लेकर सहायक निदेशक नगरीय ने निरीक्षण किया। उन्होंने सफाई में लापरवाही मिलने पर सफाई नायकों की सेवा समाप्त करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बारिश के मौसम में पालिका क्षेत्र में जलजमाव से होने वाली समस्याओं को लेकर सहायक निदेशक नगरीय अजय कुमार त्रिपाठी ने नगर के मोहल्लों में कराई जा रही नाला सफाई की हकीकत जानी। जहां पर नाला सफाई में गडबड़ी मिली वहां पर सफाई नायकों को फटकार भी लगाई। शासन के निर्देश पर सहायक निदेशक ने अकबरपुर के पंडा टोला, पाठक कालोनी, विजयगांव, दहीरपुर, दोस्तपुर रोड, लोरताजन मोहल्ले में पालिका की ओर से कराए जा रहे नाला सफाई की हकीकत को देखा। इस दौरान उन्हें कई स्थानों पर नालों की सिल्ट जमा होने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन




वहीं, ईओ को पालिका क्षेत्र में बेहतर साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पालिका कार्यालय का भी निरीक्षण किया जहां पर कागजों के सही से रखखाव रखने के निर्देश दिए। अकबरपुर नगर पालिका परिषद की ओर से 237 छोटी नालियां, 36 मंझोले व छह बड़े नालों की सफाई कराई जा रही है। इसमें प्रमुख रूप से लोरपुर बड़ा नाला के साथ ही राबीबहाउद्दीनपुर, शहजादपुर, मुरादाबाद समेत अन्य स्थानों पर अलग-अलग टीमों की ओर से सफाई अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed