{"_id":"62eff75cc09fd82dbc47445f","slug":"house-collapsed-mother-and-daughter-injured-after-being-buried-ambedkar-nagar-news-lko643141399","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान ढहा, दबकर मां-बेटी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान ढहा, दबकर मां-बेटी घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीटी (अंबेडकरनगर)। थाना क्षेत्र के मदारभारी गांव के मजरा खमपुर में शनिवार देर शाम एक कच्चा मकान भरभराकर ढह गया। इससे घर में काम कर रही मां व पुत्री मलबे में दब गईं, जबकि एक बालक भी मलबे की चपेट में आकर मामूली रूप से जख्मी हो गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर मां व पुत्री को मलबे से बाहर निकाला। तीनों घायलों को निजी चिकित्सालय ले जाया गया, जहां से मां व बेटी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
भीटी थाना क्षेत्र के मदारभारी गांव के मजरा खमपुर में बीती देर शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब गांव निवासी रोघई का कच्चा मकान अचानक भरभराकर ढह गया। इससे घर में काम रही रोघई की पत्नी कृष्ण कुमारी (50) व पुत्री गुड़िया (17) मलबे में दब गईं, जबकि छह वर्षीय पुत्र भी मामूली रूप से घायल हो गया।
शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। परिजनों व ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर मलबा हटाकर मां व बेटी को बाहर निकाला। हालांकि तब तक दोनों गंभीर रूप से घायल हो चुकी थी। आननफानन परिजनों ने तीनों घायलों को निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां मां व बेटी की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जबकि मामूली रूप से घायल बालक को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।