{"_id":"64d2824ba131f60029007773","slug":"hostel-ready-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-1399-2023-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: 100 छात्राओं के लिए केजीबीवी में छात्रावास बनकर तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: 100 छात्राओं के लिए केजीबीवी में छात्रावास बनकर तैयार
Tue, 08 Aug 2023 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Tue, 08 Aug 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
बेवाना में बनकर तैयार छात्रावास।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। बेवाना स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय (केजीबीवी) की 100 छात्राओं को जल्द ही हॉस्टल की सुविधा मिल सकेगी। विद्यालय में परिसर में 100 बेड के छात्रावास का निर्माण कार्य पूरा हो गया। तकनीकी टीम की जांच के बाद छात्रावास को बीएसए कार्यालय के हैंडओवर कर दिया जाएगा। अधिकारियों का कहना है क इसी सत्र में छात्राओं को हॉस्टल की सुविधा मिल सकेगी।
कस्तूरबा गांधी गांधी बालिका विद्यालय की कक्षा आठ उत्तीर्ण करने वाली आर्थिक रूप से कमजोर छात्राओं को माध्यमिक स्तर की शिक्षा हासिल करने के लिए बेवाना में छात्रावास का निर्माण तीन साल में पूरा हो सका है। 100 बेड के छात्रावास के निर्माण की शासन ने वर्ष 2019-20 में मंजूरी प्रदान की। छात्रावास के निर्माण की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल को सौंपी गई।
एक करोड़ 72 लाख रुपये की लागत से छात्रावास का निर्माण शुरुआती दौर में अलग-अलग कारणों से काफी धीमा रहा। अधिकारियों की चेतावनी के बाद कार्य में तेजी आई और गत दिनों भवन का निर्माण पूर्ण हो गया। पिछले दिनों ही कार्यदायी संस्था ने निर्माण पूर्ण होने के संबंध में बीएसए कार्यालय को पत्र भेजा।
विज्ञापन
बीएसए कार्यालय के अनुसार डीएम की ओर से गठित तकनीकी टीम निर्माण कार्य की जांच करेगी। उसकी रिपोर्ट मिलने के बाद भवन को हैंडओवर कर दिया जाएगा। कहा जा रहा है कि इसी सत्र से 100 छात्राओं को आवासीय सुविधा मिल सकेगा।
पांच स्थानों पर चल रहा निर्माण
बेवाना के अलावा विकास खंड कटेहरी, भियांव, जहांगीरगंज, रामनगर व भीटी स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय परिसर में 100-100 बेड के छात्रावास के निर्माण को शासन ने 2020-21 में मंजूरी प्रदान की है। एक छात्रावास के निर्माण पर पौने दो करोड़ की लागत आएगी। इन पांचों छात्रावास का निर्माण कार्य चल रहा है। भूमि विवाद के चलते कटेहरी में निर्माण काफी धीमा है। बीएसए कार्यालय के अनुसार इन छात्रावासों में अगले शिक्षा सत्र में छात्राओं को आवासीय सुविधा मिलने लगेगी।
जल्द होगा हैंडओवर
बेवाना के केजीबीवी परिसर में छात्रावास का निर्माण पूरा हो गया है। जल्द ही भवन हैंडओवर हो जाएगा। इसके बाद आगे की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
-सत्यप्रकाश मौर्य, प्रभारी कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय