{"_id":"5eff48ac8ebc3ea178172f85","slug":"hospital-ambedkar-nagar-news-lko528974158","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमण रोकने को हुई अस्पताल में 46 की हुई थर्मल स्क्रीनिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमण रोकने को हुई अस्पताल में 46 की हुई थर्मल स्क्रीनिंग
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए जिला अस्पताल में की जा रही थर्मल स्क्रीनिंग का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा। जिला अस्पताल पहुंचे 46 नागरिकों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। साथ ही उन्हें कोरोना संक्रमण के फैलने से बचाव के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी जाएगी।
दूसरे प्रांतों व शहरों के साथ ही स्थानीय नागरिकों की थर्मल स्क्रीनिंग के लिए जिला अस्पताल परिसर स्थित मातृ शिशु विंग में विशेष व्यवस्था की गई है। यहां प्रतिदिन चिकित्सकों के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी आने वाले नागरिकों की थर्मल स्क्रीनिंग करते हैं। यदि किसी के शरीर का तापमान सामान्य से अधिक मिलता है, तो उसके ब्लड का नमूना जांच के लिए भेज दिया जाता है। जिला अस्पताल में थर्मल स्क्रीनिंग का कार्य शुक्रवार को भी जारी रहा।
सीएमएस डॉ. पीएन यादव ने बताया कि शुक्रवार को थर्मल स्क्रीनिंग के लिए कुल 46 नागरिक पहुंचे। डा. योगेश वर्मा व डॉ. प्रदीप गुप्ता के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने थर्मल स्क्रीनिंग की। इसके साथ ही उन्हें कोरोना संक्रमण फैलने के कारण व उससे बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कहा गया कि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए न सिर्फ घर, बल्कि इर्दगिर्द के क्षेत्र को साफ सुथरा रखें। भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में जाने से बचें। घर से बाहर निकलने के दौरान मास्क जरूर लगाएं। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। साथ ही समय समय पर साबुन से हाथ धोते रहें।