फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Hirapur market is under encroachment, making it difficult for people to move around.

Ambedkar Nagar News: अतिक्रमण की चपेट में हीरापुर बाजार, लोगों का निकलना हुआ मुश्किल

Mon, 24 Nov 2025 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Mon, 24 Nov 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Hirapur market is under encroachment, making it difficult for people to move around.
हंसवर (अंबेडकरनगर)। क्षेत्र का प्रमुख व्यापारिक केंद्र हीरापुर बाजार इन दिनों अतिक्रमण और अव्यवस्था की समस्या से जूझ रहा है। रविवार सुबह लगे लंबे जाम ने राहगीरों को घंटों परेशान किया। करीब पांच हजार की आबादी वाले क्षेत्र के लिए यही मुख्य बाजार है, जहां लगभग 150 दुकानें संचालित होती हैं। रोजमर्रा की जरूरतों के लिए बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचते हैं, जिससे बाजार में लगातार भीड़ बनी रहती है।
विज्ञापन

बाजार में दुकानों के सामने फैले स्थायी व अस्थायी अतिक्रमण, साफ-सफाई की बदहाल व्यवस्था, पेयजल, सार्वजनिक शौचालय, जलभराव और अवरुद्ध आवागमन जैसी समस्याएं लंबे समय से बनी हुई हैं। खरीदारों को खरीदारी के दौरान कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। रविवार होने के बावजूद बाजार में भीड़ अधिक रही और जाम से हालात बिगड़ गए। हीरापुर बाजार के आसपास एक डिग्री कॉलेज, दो इंटर कॉलेज और तीन स्कूल स्थित हैं। शाम को स्कूल छुट्टी होते ही बाजार में जाम की स्थिति और गंभीर हो जाती है। टांडा–हंसवर मार्ग पर स्थित होने के कारण यहां वाहनों का दबाव पहले ही अधिक रहता है, जिस पर अतिक्रमण ने समस्या को और बढ़ा दिया है।
विज्ञापन

बाजार के कई हिस्सों में कूड़े के ढेर लगे हैं, जिससे बदबू और गंदगी से लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। जलभराव के कारण महिलाओं और बुजुर्गों का आवागमन भी बाधित हो जाता है। वहीं पेयजल और प्रकाश व्यवस्था की कमी भी स्थानीय लोगों के लिए बड़ी चिंता का विषय है। दुकानदार दिलीप चौबे, बृजेंद्र बहादुर सिंह और दुर्गेश यादव ने बताया कि यदि अतिक्रमण हटवा दिया जाए तो न केवल जाम की समस्या कम होगी, बल्कि कारोबार में भी वृद्धि होगी। जाम और सुरक्षा व्यवस्था के लिए बाजार में एक चेकिंग प्वाइंट बनाया गया है तथा दो पुलिसकर्मियों की ड्यूटी भी लगाई जाती है, लेकिन अतिक्रमण और भीड़भाड़ के कारण वे भी जाम हटवाने में असहाय नजर आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



जाम की समस्या बनी रहती
बाजार में अतिक्रमण के कारण जाम की समस्या बनी रहती है। इसके लिए कई बार अभियान चलाया गया है। दोबारा अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाया जाएगा। पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगातार लगाई जा रही है।
वीरेंद्र बहादुर सिंह, कोतवाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed