{"_id":"62af5e969c4b206c45183302","slug":"help-the-worker-in-the-membership-campaign-ambedkar-nagar-news-lko635933521","type":"story","status":"publish","title_hn":"सदस्यता अभियान में सहयोग करें कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सदस्यता अभियान में सहयोग करें कार्यकर्ता
विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिला मुख्यालय पर आयोजित कार्यशाला में मौजूद अभाविप कार्यकर्ता।
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की सदस्यता कार्यशाला का आयोजन रविवार को जिला पंचायत सभागार में हुआ। इसमें संगठन के पदाधिकारियों ने सदस्यता को लेकर व्यापक रूपरेखा प्रस्तुत की। कहा गया कि एक अगस्त से शुरू होने वाले सदस्यता अभियान को सफल बनाने में सभी कार्यकर्ताओं का सहयोग बेहद जरूरी है। छात्र-छात्राओं के हितों की रक्षा संगठन का प्रमुख उद्देश्य है।
अवध प्रांत प्रवासी आकाश पटेल ने कहा कि अवध प्रांत का सदस्यता अभियान एक से 20 अगस्त तक चलेगा। अभियान की कार्ययोजना को रखते हुए सदस्यता अभियान पूरे जिले में किस प्रकार से प्रभावी बनेगा, उसके लिए भी जरूरी योजना प्रस्तुत की। अयोध्या विभाग के संगठन मंत्री अमन मिश्र ने कहा कि विद्यार्थी परिषद विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी सदस्यता अभियान चलायेगी। इसके लिए पहले ही कार्यकर्ताओं का कार्यशाला कराकर उनको प्रशिक्षित किया जा रहा है।
सदस्यता अभियान के जिला प्रमुख अतुल सोनी ने कहा कि इस बार अंबेडकरनगर के 135 इंटर कॉलेज व 50 महाविद्यालयों में अभियान चलना है। यह कार्य 215 कार्यकर्ताओं द्वारा किया जायेगा। जिला संयोजक आकाश पांडेय ने कहा कि सदस्यता अभियान को प्रभावी रूप देने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को अपने-अपने स्तर से सहयोग करना होगा। बताया कि जनपद में 20 विस्तारक एवं नगरों के पालक निर्धारित किये गये हैं।
विज्ञापन
सभी विस्तारक को एक हजार सदस्यता का लक्ष्य दिया गया है। अभाविप ने इस बार जिले में 35 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस मौके पर जिला प्रमुख डॉ. आशीष मिश्र, सह प्रमुख अंकुर श्रीवास्तव, सौरभ मिश्र, राजन सिंह, नितिन सिंह, शिवम राना, हिमांशु, अतुल, वीरेंद्र, पुनीत व सूर्यांश आदि मौजूद रहे।