{"_id":"34706c604c57e984527e5473240745aa","slug":"harmony-procession-for-live-together-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौहार्द्र के लिए निकाला जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौहार्द्र के लिए निकाला जुलूस
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विभिन्न मार्गों के भ्रमण के दौरान लोगों से आपसी सौहार्द बनाए रखने एवं परिवार व समाज निर्माण में बढ़ चढ़कर सहयोग करने की अपील की गई। उधर आगामी 15 जनवरी से गायत्री मंदिर परिसर में लगने वाले विशाल पुस्तक मेले को सफल बनाने की तैयारियां भी तेज हो गई हैं।
विज्ञापन
बुधवार पूर्वाह्न अकबरपुर नगर स्थित गायत्री मंदिर परिसर से शोभायात्रा निकली। इसमें युग निर्माण से जुड़ी भव्य झांकी भी शामिल थी। हम सुधरेंगे, युग सुधरेगा, मां गायत्री की जय के उद्घोष से समूचा माहौल इस दौरान गुंजायमान रहा।
विज्ञापन
शोभायात्रा बस स्टेशन, पटेलनगर, कलक्ट्रेट, मोहसिनपुर, शहजादपुर, लोहामंडी, रामजानकी मंदिर, पहितीपुर व तमसा मार्ग होती हुई दोपहर बाद गायत्री मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान जगह जगह शोभायात्रा रोककर श्रद्धालुओं ने मां गायत्री की विशेष पूजा अर्चना की।
विज्ञापन
यात्रा के दौरान लोगों से परिवार व समाज निर्माण के साथ साथ अध्यात्मिक ज्ञान हासिल करने का आवाहन किया गया। उधर गायत्री परिवार से जुड़े अरुण कुमार अग्रहरि ने बताया कि शिक्षा एवं विद्या पर आधारित पंडित श्रीराम शर्मा द्वारा रचित 3200 पुस्तकों का विशाल पुस्तक मेले का आयोजन आगामी 15 से 20 जनवरी तक किया गया है।