फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Half a dozen consumers trapped in electricity theft, case registered

विद्युत चोरी में फंसे आधा दर्जन उपभोक्ता, केस दर्ज

Tue, 14 Jun 2022 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Half a dozen consumers trapped in electricity theft, case registered
अंबेडकरनगर। विद्युत वितरण खंड अकबरपुर की टीम द्वारा संचालित अभियान में सोमवार को आधा छह से अधिक आरोपी चोरी की बिजली प्रयोग में लाते पकड़े गए। शास्त्रीनगर मोहल्ले में पकड़े गए बिजली चोरों के खिलाफ पुलिस में मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई की गयी है। अधिशासी अभियंता विनय कुमार के नेतृत्व में बिजली टीम द्वारा की गयी कार्रवाई से उपभोक्ताओं में हड़कंप रहा।
विज्ञापन

बिजली चोरी रोकने को संचालित अभियान में गठित टीम ने जांच के दौरान शास्त्रीनगर में सरिता देवी, कलावती, रीता चौरसिया, नफीस फातिमा, जलीला खातून द्वारा मीटर पास कर बिजली उपयोग में लाने का मामला पकड़ा। आर्यन कोचिंग सेंटर में घरेलू कनेक्शन से वाणिज्यिक उपभोग होता मिला जबकि अब्दुल्लापुर में यासीन अंसारी के मकान में लगे मीटर में छेड़छाड़ कर हो रही बिजली चोरी पकड़ी गयी।
विज्ञापन

सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। इस दौरान टीम में शामिल बिजली विभाग के अफसरों ने लोगों को एक मुश्त समाधान योजना के बारे में भी जानकारी दी। कहा कि सरकार ने सरचार्ज माफी का लाभ उपभोक्ताओं को दिया है। ऐसे में उपभोक्ता 30 जून से पहले ऑनलाइन आवेदन कर योजना का लाभ उठा सकते हैं। इससे न सिर्फ एक तरफ उपभोक्ता सरचार्ज माफी का लाभ उठा सकेंगे, बल्कि वह बिल को अलग अलग किस्तों में जमा करने का लाभ पायेंगे। इससे उन्हें बकाया अदायगी करने में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed