फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Grand Deepotsav will be celebrated on Tamsa bank today

आज तमसा तट पर मनेगा भव्य दीपोत्सव

Sat, 22 Oct 2022 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Oct 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Grand Deepotsav will be celebrated on Tamsa bank today
अंबेडकरनगर। दीपोत्सव को भव्य बनाने के लिए अकबरपुर नगर में रविवार को तमसा नदी के तट पर 7500 दीये जलाए जाएंगे। इन दीपक को तमसा नदी में प्रवाहित भी किया जाएगा। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सरिता गुप्त की देखरेख में आयोजन को सफल बनाने की तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की तैयारी की गई है।
विज्ञापन

पड़ोसी जनपद अयोध्या के दीपोत्सव में जब एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहेंगे तो उसी क्रम में यहां भी तमसा तट पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया जाएगा। गायत्री मंदिर के निकट तमसा तट पर शाम पांच बजे से समारोह का शुभारंभ होगा। इसमें कुल 7500 दीपक जलाकर सजाए जाएंगे। इससे तमसा तट की भव्यता को चार चांद लगेंगे।
विज्ञापन

आयोजन में आम नागरिकों की भागीदारी तय करने के बीच यह कोशिश है कि इसमें महिलाओं की संख्या ज्यादा रहे। शनिवार को नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सरिता गुप्त ने तमसा तट पर पहुंचकर तैयारियों का निरीक्षण किया। कई तरह के आवश्यक प्रबंध कराते हुए कहा कि नगर में पहली बार इस तरह का भव्य दीपोत्सव होने जा रहा है। इसमें व्यापारियों व गणमान्य नागरिकों समेत विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों की भी भागीदारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि मनोज गुप्त ने बताया कि कार्यक्रम से जुड़ी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। भव्य ढंग से आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed