{"_id":"61c0d4cf4507b75d813ee4bf","slug":"goods-worth-10-lakh-blown-from-the-house-of-bjp-leader-ambedkar-nagar-news-lko6098784151","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता के घर से उड़ाया 10 लाख का माल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता के घर से उड़ाया 10 लाख का माल
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर स्थित एलआईसी गली रघुराजीपुरम कॉलोनी में चोरों ने भाजपा नगर अध्यक्ष के घर से करीब 10 लाख रुपये के आभूषण व नकदी पार कर दी। सोमवार को पीड़ित जब लखनऊ से घर लौटा तो उसे इसकी जानकारी हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। पीड़ित ने तहरीर देकर चोरों के विरुद्ध केस दर्ज करने की मांग की है।
अकबरपुर कोतवाली में रघुराजीपुरम कॉलोनी निवासी भाजपा के नगर अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव ने सोमवार को तहरीर दी। बताया कि उनकी पत्नी गर्भवती है, इसी सिलसिले में वह उसे लेकर 16 दिसंबर को लखनऊ गए थे। 20 दिसंबर की रात करीब एक बजे वह अपने भाई के साथ वापस घर पहुंचे। यहां पहुंचने पर देखा कि घर के दरवाजे का ताला टूटा है। अंदर जाने पर पता चला कि चोरों ने कमरे में रखी आलमारी का लॉकर तोड़ दिया है। उसमें रखा सोने का हार, कंगन, चेन सहित अन्य कई आभूषण के अलावा लगभग 50 हजार की नकदी गायब है।
उन्होंने रात में ही घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। पीड़ित के मुताबिक चोरों ने आभूषण व नकदी समेत करीब 10 लाख की संपत्ति पार कर दी है। पीड़ित ने अकबरपुर कोतवाली पुलिस से मामले में केस दर्ज करने की मांग की है। कोतवाल अमित प्रताप सिंह का कहना है कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।