{"_id":"62c4855ba217fc1e8268887f","slug":"golden-cards-will-be-made-for-43-thousand-families-ambedkar-nagar-news-lko638291219","type":"story","status":"publish","title_hn":"43 हजार परिवारों के बनेंगे गोल्डन कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
43 हजार परिवारों के बनेंगे गोल्डन कार्ड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जिले के 43 हजार से अधिक अंत्योदय परिवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है। शासन के निर्देश पर पांच से 20 जुलाई तक चलने वाले विशेष अंत्योदय आयुष्मान पखवाडे़ के तहत सभी अंत्योदय परिवारों का गोल्डन कार्ड बनाया जाएगा, जिससे उन्हें प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का सुचारु रूप से लाभ मिल सके। ऐसे में इन सभी का गोल्डन कार्ड बन सके, इसके लिए न सिर्फ कुल 36 टीमें गठित की गई हैं, बल्कि प्रत्येक ब्लॉक में तीन-तीन जनसेवा केंद्रों को भी गोल्डन कार्ड बनाने के लिए चिह्नित किया गया है।
प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का अधिक से अधिक पात्रों को लाभ मिल सके, इसके लिए शासन की ओर से बड़े पैमाने पर ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। जरूरी प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है। योजना का लाभ दिलाने के लिए चिह्नित पात्रों के गोल्डन कार्ड बनाए जा रहे हैं।
योजना के तहत चिह्नित परिवार के सदस्यों का पांच लाख रुपये तक निशुल्क बेहतर इलाज सुनिश्चित किया जाता है। इस बीच गत दिवस शासन ने अंत्योदय परिवारों को योजना का लाभ दिलाने के लिए ऐसे परिवारों का शत-प्रतिशत गोल्डन कार्ड बनाने का निर्णय लिया। इसके तहत 20 जुलाई तक विशेष अभियान चलाए जाने का निर्देश दिया गया। इस अभियान को अंत्योदय आयुष्मान पखवाड़े का नाम दिया गया।
विज्ञापन
योजना के जिला समन्वयक डॉ. मुकुल त्रिपाठी ने बताया कि जिले में 65 हजार 895 अंत्योदय परिवार हैं। इनमें से 22 हजार 32 के गोल्डन कार्ड बन चुके हैं। शेष 43 हजार 863 परिवारों का गोल्डेन कार्ड बनना है। इसके लिए 20 जुलाई तक चलने वाले विशेष अभियान में 36 टीमें लगाई गई हैं। प्रत्येक विकास खंड में तीन-तीन जनसेवा केंद्र व एक-एक आयुष्मान मित्र गोल्डन कार्ड बनाने में टीम की सहायता करेंगे।
तीन लाख के बन चुके हैं कार्ड
सीएमओ कार्यालय के अनुसार जिले में योजना के तहत 11 लाख छह हजार 473 पात्रों का चयन किया गया है। बीते दिनों से चल रहे विशेष अभियान में अब तक दो लाख 90 हजार 11 पात्रों के गोल्डन कार्ड बन चुके हैं। शेष आठ लाख 16 हजार 462 पात्रों के भी गोल्डन कार्ड बन सकें और उन्हें योजना का समुचित लाभ मिल सके, इसके लिए अभियान चलाकर उनके गोल्डन कार्ड बनाए जा रहे हैं।
शत-प्रतिशत पूरा किया जाएगा लक्ष्य
अंत्योदय आयुष्मान पखवाड़ा के तहत अभियान चलाकर अंत्योदय परिवारों का शत-प्रतिशत गोल्डन कार्ड तो बनेगा ही है, इसके अलावा अन्य चयनित पात्रों का भी गोल्डन कार्ड बनाया जाएगा। इसके लिए अभियान चलाकर न सिर्फ योजना के प्रति जागरूक किया जा रहा है, बल्कि अभियान भी चलाया जाएगा।
डॉ. श्रीकांत शर्मा, सीएमओ