{"_id":"6328b1bf6ccaed21173e4468","slug":"golden-cards-will-be-made-for-33-thousand-antyodaya-eligible-people-ambedkar-nagar-news-lko649121287","type":"story","status":"publish","title_hn":"33 हजार अंत्योदय पात्रों के गोल्डन कार्ड बनेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
33 हजार अंत्योदय पात्रों के गोल्डन कार्ड बनेंगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत गोल्डन से वंचित लगभग 32 हजार 998 अंत्योदय राशनकार्ड धारकों के लिए बड़ी राहत की खबर है। शासन के निर्देश पर जिले में गोल्डन कार्ड पखवाड़ा चल रहा है। 17 सितंबर से प्रारंभ हुए अभियान में सभी अंत्योदय राशनकार्ड धारकों का आयुष्मान कार्ड बनाए जाने का लक्ष्य है। सभी 902 ग्राम पंचायतों में शिविर के माध्यम से वंचित पात्रों के कार्ड बनाए जा रहे हैं।
आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के मरीजों को बेहतर इलाज के लिए इधर-उधर न भटकना पड़े, इसके लिए केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का संचालन किया जा रहा है। इसके तहत पांच लाख रुपये तक का निशुल्क इलाज किए जाने का प्रावधान है। योजना का लाभ लेने के लिए गोल्डन कार्ड (आयुष्मान कार्ड) बनना जरूरी है।
बीते दिनों शासन ने निर्देशित किया था कि अंत्योदय राशनकार्ड धारकों का शत-प्रतिशत गोल्डन कार्ड बनाया जाए। गौरतलब है कि जिले में 55 हजार 998 अंत्योदय राशनकार्ड धारकों का गोल्डन कार्ड बनना था। बीते दिनों चले अभियान में 23 हजार आयुष्मान कार्ड बना दिए गए थे। ऐसे में 32 हजार 998 राशनकार्ड धारक गोल्डन कार्ड से वंचित रह गए थे।
विज्ञापन
अब इन्हीं पात्रों का शत-प्रतिशत कार्ड बन सके, इसके लिए शासन के निर्देश पर 17 सितंबर से गोल्डन कार्ड पखवाड़ा प्रारंभ किया गया है। जिले की सभी 902 ग्राम पंचायतों में आयुष मित्र व पंचायत सहायकों द्वारा शिविर लगाकर कार्ड बनाए जाने का काम शुरू कर दिया गया है। योजना के जिला समन्वयक डॉ. मुकेश त्रिपाठी ने बताया कि जिले में पात्रों का कार्ड बनाए जाने का काम तेजी से चल रहा है। 17 सितंबर को 3,706 पात्रों का गोल्डन कार्ड जबकि 18 सितंबर को 6,530 का कार्ड बने। कहा कि निर्धारित समय में सभी पात्रों का कार्ड बन जाएगा।
इस बीच डॉ. मुकुल त्रिपाठी ने एक दर्जन ग्राम पंचायतों में पहुंचकर वहां लगे शिविर का निरीक्षण किया। इसमें शर्फीपुर, बरधाभिउरा, सोनगांव, रानीपुर, मालीपुर, दरवन, पृथ्वीपुर, कल्याणपुर, मितईपुर व सलाहुद्दीनपुर में लगे शिविर का जायजा लिया। सभी जगह सुचारु रूप से कार्ड बनते मिले।
निर्धारित समय में सभी पात्रों का गोल्डन बन सके, इस लिए जिम्मेदारों को जरूरी दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं। ग्राम पंचायतों में लगे शिविरों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है।
-डॉ. श्रीकांत शर्मा, सीएमओ