फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Gold Chain

गले से चेन छीनकर भाग रही महिला चोर को दबोचा

Sat, 10 Aug 2019 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
Gold Chain
जलालपुर। मालीपुर थाना क्षेत्र के झारखंड बाबा में दर्शन करने आई महिला के गले से चेन छीनकर कर भाग रही चोर को महिलाओं ने दौड़ाकर दबोच लिया और जमकर पिटाई भी की। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। घटना शनिवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे की है। इससे पहले भी दर्शन के लिए आई एक महिला की चेन किसी ने पार कर दी थी।
विज्ञापन

बताया जाता है कि मालीपुर थाना क्षेत्र में झारखंड बाबा के दर्शन को भक्तों की भीड़ जुटी थी। सुल्तानपुर के अखंडनगर थाना क्षेत्र के दादूपुर निवासी अमला देवी पत्नी राजनारायण शर्मा भी दर्शन के लिए पहुंची थी। दर्शन के दौरान उसके गले से चेन गायब हो गई। थोड़ी ही देर में दर्शन के लिए पहुंची मालीपुर थाना क्षेत्र के जगतूपुर बिल्टई गांव निवासी ग्राम प्रधान धर्मेंद्र सिंह की बहू के गले से एक महिला चेन खींचकर भागने लगी।
विज्ञापन

पीड़ित महिला ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह धक्का देकर आगे बढ़ गई। इस पर आसपास मौजूद महिलाओं ने हिम्मत दिखाई और दौड़ाकर उसे पकड़ लिया। उसकी पिटाई भी की। बाद में महिला चोर को पुलिस के हवाले कर दिया गया। वहां मौजूद श्रद्धालुओं का कहना है कि पुलिस की शिथिलता के चलते यहां अक्सर श्रद्धालुओं का सामान चोरी हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस मामले में मुकदमा दर्ज करने के बजाए जांच का हवाला देकर टरकता देती है। इसके चलते ही चेन स्नेचिंग व चोरी की अन्य घटनाएं होती हैं। एसओ मालीपुर नागेंद्र सरोज ने बताया कि आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed