फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Separate wards set up for dengue patients in all CHCs

Ambedkar Nagar News: डेंगू मरीजों के लिए सभी सीएचसी में बने अलग वार्ड

Fri, 11 Sep 2026 10:43 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
Separate wards set up for dengue patients in all CHCs
नीरज कुमार। फाइल फोटो
अंबेडकरनगर। जिले में डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) पर डेंगू मरीजों के उपचार के लिए दो-दो बेड आरक्षित कर अलग वार्ड तैयार किए गए हैं। वहीं, एईएस और जेई के मरीजों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराने के लिए नौ सीएचसी में इंसेफेलाइटिस ट्रीटमेंट सेंटर (ईटीसी) संचालित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में अब तक डेंगू के 42, मलेरिया के 14 और जेई का एक मरीज सामने आ चुका है। संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए सीएमओ डॉ. प्रमोद कुमार ने सभी सीएचसी अधीक्षकों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

कटेहरी, भीटी, जलालपुर, भियांव और जहांगीरगंज समेत नौ सीएचसी में एईएस और जेई मरीजों के लिए दो-दो बेड आरक्षित किए गए हैं। यहां मरीजों को भर्ती कर तत्काल उपचार शुरू करने की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा सभी सीएचसी पर डेंगू मरीजों के लिए भी दो बेड आरक्षित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि डेंगू, जेई और एईएस के उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्रों को तैयार रखा गया है। अस्पतालों में आवश्यक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। साथ ही सीएचसी अधीक्षकों को अपने क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने और मरीजों के उपचार में किसी तरह की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed