फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Gold and cash saved for the wedding snatched, FIR filed

Ambedkar Nagar News: शादी के लिए जमा सोना और नकद हड़पे, एफआईआर

Wed, 22 Jul 2026 10:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 10:38 PM IST
विज्ञापन
Gold and cash saved for the wedding snatched, FIR filed
हंसवर। शादी की तैयारी के लिए अग्रिम रूप से जमा 30 ग्राम सोना और 28,240 रुपये नकद वापस न करने पर सराफा व्यवसायी के खिलाफ एसपी के आदेश पर हंसवर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

हरसम्हार निवासी लाखन सिंह ने शिकायती पत्र में बताया कि उनके घर में शादी का कार्यक्रम होना था। 14 सितंबर 2024 को उन्होंने शादी की तैयारी के लिए मुंडेरा निवासी गहना पैलेस के संचालक कैलाश सोनी को 30 ग्राम सोना और 28,240 रुपये जमा किए थे। इसके बदले उन्हें कैश मेमो दिया गया था। बाद में शादी की तिथि 26 नवंबर 2025 को तय होने पर वह 25 अक्तूबर 2025 को जेवर लेने दुकान पहुंचे।
विज्ञापन

आरोप है कि दुकानदार ने जमा सोना और नकदी देने से इन्कार कर दिया। कैश मेमो दिखाने के बावजूद उसे स्वीकार नहीं किया गया। इसके बाद उन्होंने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। हंसवर थाना प्रभारी अभिनेष कुमार ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। दूसरी ओर दुकान संचालक कैलाश सोनी ने आरोपों से इन्कार किया है। उनका कहना है कि संबंधित कैश मेमो उनके नाबालिग बेटे से बनवाया गया था और उस पर उनके हस्ताक्षर नहीं हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed