फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Gobind Sahib Fair from today

गोविंद साहिब मेला आज से

Wed, 07 Dec 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Wed, 07 Dec 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
Gobind Sahib Fair from today
अंबेडकरनगर में मेले से पहले रंग-बिरंगी रोशनी से सजा पवित्र गोविंद साहिब मठ। - फोटो : अमर उजाला

एक माह तक चलने वाला गोविंद साहिब का ऐतिहासिक मेला 8 दिसंबर को पूरे विधि-विधान से गोविंद दशमी स्नान के साथ शुरू होगा। मेले का शुभारंभ दुग्ध विकास मंत्री राममूर्ति वर्मा बतौर मुख्य अतिथि करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में समाज कल्याण मंत्री शंखलाल मांझी मौजूद रहेंगे। यह जानकारी अपर मुख्य अधिकारी ने दी। मेले में हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।

विज्ञापन


अपर मुख्य अधिकारी अजय कुमार यादव ने बताया कि मेला शुभारंभ को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अतिथि गण के रूप में विधान परिषद सदस्य हीरालाल यादव, टांडा विधायक हाजीअजीमुलहक पहलवान, आलापुर विधायक भीमप्रसाद सोनकर व अतरौलिया विधायक डॉ. संग्राम यादव मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह करेंगे।
विज्ञापन


बताया कि एक माह तक चलने वाले मेले में कोई अव्यवस्था न हो, इसके लिए भी पर्याप्त तैयारियां की गई हैं। मेले के पहले दिन गोविंद दशमी के मौके पर संत बाबा गोविंद साहिब की तपोस्थली पर हजारों श्रद्धालु जुटेंगे। श्रद्धालु गोविंद सरोवर में स्नान करने के साथ ही तपोस्थली पर पूरे विधि-विधान से पूजन-अर्चन करेंगे। श्रद्धालुओं की प्रत्येक सुख-सुविधा के लिए जिला पंचायत विभाग तत्पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। इस बीच पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी भी मेले के सफल आयोजन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं। उधर मेला शुभारंभ से तीन-चार दिन पहले ही परिसर में दुकानें सज चुकी हैं। मेले में सबसे ज्यादा बिकने वाला व प्रसिद्ध गोविंद साहिब के खजले की दुकानें दर्जनों की संख्या में सज गई हैं।

पूर्वांचल के कई जनपदों से यहां खजला व्यापारी एक सप्ताह पहले से ही आकर टेंट आदि लगा चुके हैं। इनमें बनारस, आजमगढ़, जौनपुर, गाजीपुर व बलिया के अलावा जिले से भी बड़ी संख्या में खजले की दुकानें सजी हैं। कई बड़े थिएटर, सरकस व मौत का कुआं आदि मनोरंजन के टेंट लग चुके हैं। मेले में घोड़े समेत कई अन्य मवेशी भी बिक्री के लिए पहुंच चुके हैं।


गन्ने की बिक्री के लिए भी व्यापारी पहुंच गए हैं। फर्नीचर की दुकानें भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी। मेले को  लेकर सिर्फ अंबेडकरनगर के लोगों में ही नहीं  बल्कि पूर्वांचल के कई जनपदों में भी लोगों को इंतजार रहता है। इस मेले में आम लोगों को दिनचर्या से जुड़े ज्यादातर सामान मिल जाते हैं। गोविंद दशमी स्नान के मौके पर सुरक्षा की दृष्टि से एसडीएम आलापुर विनय कुमार गुप्त व सीओ आरके सिंह अपने दल-बल के साथ एक दिन पहले से ही डटे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed