फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   girl died of dengue

डेंगू से गई युवती की जान

Sun, 06 Nov 2022 11:43 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
girl died of dengue
अंबेडकरनगर। जिले के एक और मरीज की डेंगू से मौत हो गई। टांडा निवासी युवती की मौत लखनऊ में होने के बाद परिजनों ने शव गांव ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया। इसके साथ ही जिले में डेंगू से मरने वालों की संख्या बढ़कर तीन हो गई। उधर, रविवार को डेंगू से प्रभावित 14 नए मरीज सामने आए।
विज्ञापन

डेंगू का असर जिले में दिन-प्रतिदिन प्रभावी होता जा रहा है। प्रतिदिन जहां नए मरीज सामने आ रहे हैं तो वहीं इससे ग्रसित होकर मौत भी होने लगी है। इसी क्रम में अब टांडा निवासी शीबू तिवारी की लखनऊ स्थित केजीएमयू में बीते दिन मौत हो गई। 19 वर्षीय युवती डेंगू से प्रभावित थी जिसका उपचार वहां चल रहा था। उसके परिजनों ने शव को गांव लाकर अंतिम संस्कार कर दिया। मौत से उनमें रोना-पीटना मचा हुआ है।
विज्ञापन

इससे पहले जलालपुर निवासी युवक की मौत दो दिन पहले लखनऊ के एक निजी अस्पताल में हुई थी। उसकी पत्नी भी डेंगू से पीड़ित हो गई है जिसका उपचार घर पर ही चल रहा है। इन दो मौत के अलावा अक्तूबर में भी डेंगू से एक व्यक्ति की जान चली गई थी। हालांकि प्रशासन के अधिकृत आंकड़े में फिलहाल दो मौत ही दर्ज है। इसमें जलालपुर निवासी युवक की मौत का जिक्र स्वास्थ्य विभाग की सूची में इसलिए नहीं है क्योंकि उसका निधन लखनऊ के निजी अस्पताल में हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच रविवार को डेंगू पॉजिटिव 14 नए मरीज सामने आए। इनमें नौ पुरुष व पांच महिलाएं शामिल हैं। प्रभावितों में सबसे ज्यादा आठ मरीज टांडा ब्लॉक क्षेत्र के हैं जबकि अकबरपुर के दो, बसखारी का एक, जहांगीरगंज का एक तथा कटेहरी का एक मरीज शामिल है। 14 नए मरीज मिलने से अब जिले में डेंगू के कुल प्रभावितों की संख्या 190 तक पहुंच गई है।
डिप्टी सीएमओ डॉ. संजय वर्मा ने बताया कि अब तक उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार डेंगू से दो मौत हुई है। रविवार को 14 नए मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed