{"_id":"58387bef4f1c1b663a13bbb7","slug":"girl-child-drowned-in-a-tub-of-water-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी भरे टब में डूबकर मासूम की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी भरे टब में डूबकर मासूम की जान गई
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Fri, 25 Nov 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के दलालटोला में गुरुवार देर शाम डेढ़ वर्ष की मासूम की टब में भरे पानी में डूबकर मौत हो गई। घटना से परिवारीजनों में रोना पिटना मच गया। बाद में शव को सुपुर्देखाक कर दिया गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मौलाना गर्ल्स इंटर कॉलेज जलालपुर के प्रबंधक मौलाना मोहम्मद खालिद कासिमी की डेढ़ वर्षीय पुत्री मदीहा खालिद गुरुवार देर शाम खेलत-खेलते बाथरूम में पहुंच गई।
विज्ञापन
जब काफी देर तक उसकी आवाज नहीं सुनाई दी, तो परिवारीजनों को चिंता सताने लगी। वे उसकी तलाश करते हुए जब बाथरूम में पहुंचे, तो वहां का दृश्य देखकर सन्न रह गए। मासूम बच्ची का शव टब में भरे पानी में उतरा रहा था।
विज्ञापन
शव को बाहर निकाला गया। उधर घटना पर झामबाबा पीजी कॉलेज के प्रबंधक हरिहर सिंह, बेबीकोल इंटर कॉलेज के प्रबंधक आशुतोष सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ नेता विनय कुमार, श्वेता, अनीसुर्रहमान आदि ने शोक संवेदना प्रकट की है।