फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Garden

कलेक्ट्रेट परिसर में बनेगा बागीचा, परिसर का होगा सौंदर्यीकरण

Mon, 22 Jun 2020 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Garden
अंबेडकरनगर। कलेक्ट्रेट परिसर में न सिर्फ बागीचा बनाया जाए, बल्कि परिसर का सौंदर्यीकरण भी किया जाए। परिसर स्थित शौचालय को नियमित रूप से न सिर्फ खोला जाए, बल्कि उसकी साफ सफाई भी सुनिश्चित की जाए। यह दिशा निर्देश सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर का निरीक्षण करने के दौरान जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने जिम्मेदार अधिकारियों व कर्मचारियों को दिए।
विज्ञापन

सोमवार पूर्वाह्न जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने कलेक्ट्रेट परिसर का निरीक्षण किया। बेहतर साफ सफाई न होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए नाजिर कलेक्ट्रेट को समुचित साफ सफाई कराए जाने का निर्देश दिया। कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। कहा कि परिसर में बागीचा बनाया जाए। साथ ही परिसर का सौंदर्यीकरण किया जाए। परिसर स्थित शौचालय को प्रतिदिन खोला जाए। साथ ही उसकी नियमित साफ सफाई भी सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट के निकट लगे पेड़ों के इर्दगिर्द चबूतरा बनाए जाने का निर्देश जिलाधिकारी ने दिए। कहा कि चबूतरा निर्माण से विभिन्न कार्यों के लिए आने वालों को गर्मी से राहत पाने के लिए इस चबूतरे का प्रयोग कर सकेंगे। परिसर में जगह जगह आड़े तिरछे वाहनों के खड़े होने पर नाराजगी व्यक्त की। कहा कि साइकिल व बाइक की पार्किंग की व्यवस्था की जाए। इसके लिए अलग से स्थान निर्धारित किया जाए। कहा कि कलेक्ट्रे्ट में विभिन्न कार्यों के लिए आने वालों को किसी भी प्रकार की मुश्किल न हो, यह भी सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed