फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Friends murdered a young man with a knife

दोस्तों ने युवक की चाकू से हत्या की

Sun, 04 Oct 2020 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Friends murdered a young man with a knife
अंबेडकरनगर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कोइराना कस्बा में गांजा बनाने के दौरान हुए विवाद में एक युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाद में मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो के विरुद्ध हत्या समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

इस बीच रविवार सुबह मुखबिर की सूचना पर कश्मीरिया चौराहे से दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर घटनास्थल से कुछ दूरी पर स्थित एक खेत से आलाकत्ल भी बरामद कर लिया गया। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

मोहल्ला शेखपुरा निवासी चमन (24) पुत्र मो. अय्यूब शनिवार देर शाम खाना खाने के बाद अपने दोस्तों गोपी पुत्र खलील निवासी कस्बा छोटी बाजार कोतवाली टांडा और तौसीफ पुत्र तौफीक निवासी नैपुरा कोतवाली टांडा के साथ घर वालों को कुछ देर में वापस आने की बात कहकर चला गया। जब काफी देर तक वह घर नहीं लौटा तो घरवालों को चिंता सताने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने उसकी तलाश शुरू कर दी। इसी बीच देर रात चमन के रिश्तेदार ने परिवारीजन को जानकारी दी कि चमन की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई है, उसका शव कस्बा कोइराना गांव के बाहर स्थित रामचेत मौर्या के नलकूप के बगल स्थित खेत में पड़ा है।
यह सूचना मिलते ही परिवारीजन अन्य लोगों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तो वहां का दृश्य देखकर सन्न रह गए। चमन का शव पड़ा हुआ था। उसके गले पर रेतने व शरीर पर चोट के कई निशान थे। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। इस बीच जानकारी होते ही कोतवाली प्रभारी संजय कुमार पांडेय दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए।
कुछ ही देर में एएसपी अवनीश कुमार मिश्र भी घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने परिवारीजनों व अन्य नागरिकों से जरूरी जानकारी हासिल की। बाद में पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद मृतक के पिता मोहम्मद अय्यूब ने केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। तहरीर के जरिये कहा गया कि गोपी व तौसीफ से गांजा को लेकर चमन का विवाद हो गया था। इसी को लेकर ही गोपी व तौसीफ ने उनके पुत्र की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी।
इस बीच रविवार सुबह मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि कश्मीरिया चौराहे पर दोनों आरोपी मौजूद हैं और भागने की फिराक में हैं। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही उनकी निशानदेही पर घटनास्थल से कुछ दूरी पर स्थित खेत से आलाकत्ल चाकू बरामद करते हुए दोनों को जेल भेज दिया।

कोतवाली प्रभारी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर गोपी व तौसीफ के विरुद्ध हत्या समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है। आरोपियों की निशानदेही पर एक खेत से आलाकत्ल चाकू बरामद कर दोनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed