फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Fraud charges imposed on bank staff

बैंककर्मियों पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप

Sat, 26 Nov 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Sat, 26 Nov 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
Fraud charges imposed on bank staff
bank - फोटो : symbolic

थाना क्षेत्र महरुआ के पतौना बाजार स्थित बैक ऑफ बड़ौदा शाखा के कर्मचारियों पर उपभोक्ता के साथ 10 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगा है। उपभोक्ता ने जिलाधिकारी व एलडीएम को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया है। महरुआ थाना क्षेत्र के सेमरी गांव निवासी रमेश बिहारी वर्मा का बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा पतौना में खाता है।

विज्ञापन


रमेश के अनुसार वह 21 नवंबर को धन-निकासी के लिए शाखा पर पहुंचा था। बैंक में उपभोक्ताओं की भारी भीड़ जमा थी। शाखा परिसर के अंदर कोई अव्यवस्था न फैले इसके लिए बैंककर्मियों द्वारा पासबुक व विड्राल फॉर्म हस्ताक्षर कराकर जमा कर लिया गया था और उपभोक्ताओं को बाहर कर दिया गया था। बैंककर्मी एक-एक उपभोक्ता को बुलाकर भुगतान दे रहे थे।
विज्ञापन


उसने भी 10 हजार रुपये के लिए विड्राल फॉर्म व पासबुक जमा कर दिया। काफी देर तक जब उसका नाम नहीं पुकारा गया तो उसने गेट पर मौजूद सुरक्षाकर्मी से शिकायत दर्ज कराई। काफी देर बाद उसका पासबुक वापस किया गया, जब उसने धन के बारे में पूछा तो कहा गया कि तुमने पैसा पहले ही ले लिया है। यह सुन वह अवाक रह गया। बाद में जब उसने ज्यादा दबाव बनाया तो वीडियो फुटेज देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे स्पष्ट हुआ कि उसे पैसा नहीं मिला है। रमेश ने बैंककर्मियों पर ही धनराशि हड़प लिए जाने का आरोप लगाते हुए डीएम व एलडीएम से शिकायत भी की। पीड़ित ने अधिकारियों से मामले में कार्रवाई किए जाने की मांग की है। उधर, एलडीएम अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मामले को दिखवाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed