फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Fraud

दर्द से कराहती रही महिला, चिकित्सकों ने नहीं किया इलाज

Fri, 11 Sep 2020 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Fraud
अंबेडकरनगर। जिला अस्पताल में एक बार फिर चिकित्सकों का अमानवीय चेहरा सामने आया है। पिटाई से घायल गर्भवती महिला का उपचार करने के बजाए चिकित्सकों ने उसे पहले पुलिस के पास जाने की सलाह दे दी। दर्द से कराह रही महिला के परिजन शुक्रवार को उसे जिला अस्पताल में लेकर इधर-उधर भटकते नजर आए। परिजनों ने जिला अस्पताल के अधिकारियों से मामले की शिकायत दर्ज कराने का प्रयास किया, लेकिन मुलाकात नहीं हो सकी। थक-हारकर पीड़ित परिवार घायल महिला को लेकर किसी निजी अस्पताल में उपचार कराने के लिए चला गया। शुक्रवार को जिला अस्पताल में मिलीं भीटी थाना क्षेत्र के अढ़नपुर गांव निवासी गंगोत्री (32) पत्नी ओमप्रकाश दर्द से कराह रही थीं। परिवार के सदस्य उसे सहारा देकर इमरजेंसी वार्ड से दूसरी तरफ लेकर जा रहे थे।
विज्ञापन

अमर उजाला टीम की नजर पड़ी तो परिजनों से बात की। पति ओमप्रकाश ने बताया कि बीते दिनों गांव के कुछ लोगों ने मामूली विवाद में पिटाई कर दी थी। इससे गर्भवती गंगोत्री को भी चोटें आ गईं। घटना की तहरीर भीटी थाने में दी गई, लेकिन पुलिस ने मेडिकल आदि कराने की बात तो दूर कोई कार्रवाई ही नहीं की। पिटाई से गंगोत्री की तबियत बिगड़ती जा रही थी। ऐसे में वह किसी तरह उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचा। यहां पर चिकित्सकों ने जब चोट लगने का कारण पूछा तो उसने बताया कि पिटाई से वह घायल हो गई है। इस पर चिकित्सकों ने इलाज करने से मना कर दिया। कहा कि पहले जाओ पुलिस में शिकायत दर्ज कराओ। इसके बाद मेडिकल कराओ। चिकित्सकों से उसने बहुत मिन्नतें की उसे काफी तकलीफ है, लेकिन उन्होंने उपचार करने से मना कर दिया।
विज्ञापन

उसने सोचा कि अस्पताल के अधिकारी से संपर्क कर पीड़ा सुनाएं, लेकिन वह अपने कार्यालय में मौजूद ही नही हैं और उसकी यहां कोई कुछ सुनने वाला ही नहीं है। इससे वह अब किसी निजी अस्पताल में उपचार कराने के लिए जा रहा है। अस्पताल के चिकित्सकों की इस मनमानी के बारे में सीएमएस डॉ. पीएन यादव को फोन किया गया, लेकिन उनका फोन नहीं लगा। सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने कहा कि यदि कोई लिखित शिकायत दर्ज कराता है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed