{"_id":"57e56c3e4f1c1bda75a82246","slug":"four-people-injured-in-accidents-hospitalized","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में चार घायल, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में चार घायल, अस्पताल में भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Fri, 23 Sep 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटना
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विभिन्न मार्ग दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, एक की हालत गंभीर बनी हुई है। बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगाया था। थाना क्षेत्र जलालपुर अंतर्गत नगर निवासी जगदीश (62) पुत्र संतराम शुक्रवार सुबह घर के निकट सड़क पार करते समय पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गए।
विज्ञापन
उन्हें पहले सीएचसी जलालपुर फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, अहिरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत कटेहरी बाजार निवासी सुनील (28) पुत्र मनोज कुमार शुक्रवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय पवित्र शिवबाबा के निकट एक तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे पहले सीएचसी कटेहरी फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
सुनील ने हेलमेट नहीं लगाया था। उधर, बेवाना थाना क्षेत्र अंतर्गत महमदगढ़ गांव निवासी रामकमल (35) पुत्र झुल्लुर गुरुवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर जाते समय गांव के निकट पहुंचने पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया, रामकमल ने भी हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन
उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, टांडा थाना क्षेत्र अंतर्गत टांडा बाजार निवासिनी सुशीला (50) पत्नी राजेंद्र शुक्रवार सुबह घर के निकट सड़क पार करते समय तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई। उसे पहले सीएचसी टांडा फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।