{"_id":"579b8c4e4f1c1b211521e322","slug":"four-people-injured-in-accident-including-aged","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में वृद्ध समेत चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में वृद्ध समेत चार घायल
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Fri, 29 Jul 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटना
- फोटो : demo pic
विभिन्न मार्ग दुर्घटनाओं में एक वृद्ध समेत चार लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, एक की हालत गंभीर बनी हुई है। बाइक सवार घायल युवक ने हेल्मेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र अकबरपुर अंतर्गत दहीरपुर गांव निवासी रामभजन (60) पुत्र रामआसरे गुरुवार देर शाम गांव के निकट सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गए।
विज्ञापन
उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। इसी थाना अंतर्गत धरमापुर मुबारकपट्टी गांव निवासिनी इंद्रावती (45) पत्नी रामगोपाल शुक्रवार सुबह गांव के निकट सड़क पार करने के दौरान बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई।
विज्ञापन
उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, मालीपुर थाना अंतर्गत मालीपुर बाजार निवासी रामधारी (35) पुत्र मिट्ठू लाल शुक्रवार सुबह अकबरपुर आते समय नगर के निकट पहुंचने पर पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
उधर, भीटी थाना अंतर्गत पीरपुर गांव निवासी लालता (42) पुत्र कालिका प्रसाद शुक्रवार सुबह बाइक से भीटी जाते समय बाजार के निकट पहुंचने पर पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे पहले सीएचसी भीटी ले जाया गया, जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। लालता ने हेल्मेट नहीं पहना था।