{"_id":"581b72e34f1c1bac31437d60","slug":"four-patients-of-high-fever-admitted","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज बुखार के चार और मरीज भर्ती, एक रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज बुखार के चार और मरीज भर्ती, एक रेफर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Thu, 03 Nov 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
hospital
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में दिन-प्रतिदिन तेज बुखार के बढ़ते प्रकोप के बीच गुरुवार को भी इसकी चपेट में आए चार नए मरीज जिला अस्पताल में भर्ती हुए। इनमें से एक की हालत गंभीर होने पर ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। थाना क्षेत्र जलालपुर अंतर्गत जलालपुर निवासिनी प्रमिला (58) पत्नी राधेश्याम बुधवार सुबह तेज बुखार की चपेट में आ गई।
विज्ञापन
परिवारीजनों ने उनका स्थानीय स्तर पर इलाज कराया लेकिन तबियत में सुधार नहीं हुआ। इस पर परिवारीजनों ने उन्हें पहले सीएचसी जलालपुर फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए उन्हें ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
वहीं, अकबरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रगड़गंज बाजार निवासिनी शशिकला (45) पत्नी कैलाश बुधवार देर शाम तेज बुखार की चपेट में आ गई। परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, अकबरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मीरानपुर मोहल्ला निवासी परमानंद (20) पुत्र रामप्रकाश तीन दिनों से तेज बुखार की चपेट में है।
विज्ञापन
निजी अस्पताल में इलाज के बाद भी जब उसकी तबियत में सुधार नहीं हुआ तो गुरुवार सुबह परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसी थाना क्षेत्र अंतर्गत औलियापुर गांव निवासी दशरथ कुमार (32) पुत्र गिरधारी शंकर को बुधवार सुबह तेज बुखार चढ़ गया। गुरुवार भोर में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।