{"_id":"581245de4f1c1b2f77bc4dec","slug":"four-injured-in-road-accidents-hospitalization","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्ग दुर्घटनाओं में चार घायल, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्ग दुर्घटनाओं में चार घायल, अस्पताल में भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Thu, 27 Oct 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में गुरुवार को भर्ती मार्ग दुर्घटना में घायल युवक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विभिन्न मार्ग दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से एक को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। घायल बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र अकबरपुर अंतर्गत फैजाबाद रोड निवासी रामसजीवन (71) पुत्र संतराम गुरुवार सुबह घर के निकट सड़क पार करते समय पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गए।
विज्ञापन
उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। इसी थाना क्षेत्र अंतर्गत कायमपुर निवासी मोहम्मद जमाल (20) पुत्र मोहम्मद मुल्लर गुरुवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय नगर के निकट पहुंचने पर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
वहीं, जौनपुर जनपद के सरपतहा थाना क्षेत्र अंतर्गत अहेथा गांव निवासी अरविंद (24) पुत्र राममूर्ति गुरुवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय अखंडनगर के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल अंबेडकरनगर में भर्ती कराया गया।
उधर, जहांगीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत उमरी गांव निवासी ज्ञानदेवी (66) पत्नी लालमणि गुरुवार सुबह घर के निकट सड़क पार करते समय जीप की टक्कर लगने से घायल हो गईं। उन्हें पहले सीएचसी जहांगीरगंज फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।