फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Four injured in accidents, one in critical condition

दुर्घटनाओं में चार जख्मी, एक गंभीर

Wed, 28 Dec 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Wed, 28 Dec 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
Four injured in accidents, one in critical condition
accident - फोटो : Demo Pic.

विभिन्न मार्ग दुर्घटनाओं में एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल बाइक सवारों ने हेल्मेट नहीं पहना था। टांडा थाना क्षेत्र अंतर्गत आलमपुर गांव निवासी अनिल (16) पुत्र मुन्नालाल व अभिषेक (20) पुत्र रामचंद्र मंगलवार देर शाम टांडा से बाइक से घर जाते समय गांव के निकट पहुंचने पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गए।

विज्ञापन


दोनों को सीएचसी टांडा ले जाया गया जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं, अकबरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शहजादपुर निवासी दिनेश (35) पुत्र चुन्नू बुधवार सुबह बाइक से अकबरपुर बस स्टेशन जाते समय पुराने तहसील तिराहा के निकट पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन


उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनके अलावा अहिरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत खेमापुर निवासिनी उर्मिला (55) पत्नी सतीराम बुुधवार सुबह घर के निकट सड़क पार करते समय पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गई। उसे पहले सीएचसी कटेहरी फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घायल बाइक सवारों ने हेल्मेट नहीं लगाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed