फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Four injured in accident including woman

हादसों में महिला समेत चार घायल

Wed, 28 Sep 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Wed, 28 Sep 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
Four injured in accident including woman
दुर्घटना - फोटो : demo pic

विभिन्न मार्ग दुर्घटनाओं में एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, एक की हालत गंभीर होने पर उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। किसी भी घायल बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहना था। लखनऊ के बख्शी का तालाब निवासी आफताब (20) पुत्र गैहरअली व अब्दुल (22) पुत्र शेरअली बुधवार सुबह एक ही बाइक से टांडा जा रहे थे।

विज्ञापन


नगर के निकट पहुंचने पर पिकअप की टक्कर लगने से दोनों घायल हो गए। उन्हें पहले सीएचसी टांडा फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, आजमगढ़ जनपद के अहिरौला गांव निवासिनी बेलासी (40) पत्नी साहबलाल बीते दिन अंबेडकरनगर के बसखारी थाना अंतर्गत बसखारी बाजार आई हुई थी।
विज्ञापन


बुधवार सुबह बाजार के निकट सड़क पार करते हुए वह ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गई। उसे सीएचसी बसखारी ले जाया गया जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, अकबरपुर थाना अंतर्गत मोहिउद्दीनपुर गांव निवासी मोहसिन (18) पुत्र मोहम्मद अंसार बुधवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय नगर के निकट पहुंचने पर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed