फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Four cases of dengue found

डेंगू के चार मरीज मिले

Sun, 20 Sep 2015 10:28 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 20 Sep 2015 10:28 PM IST
विज्ञापन

मालूम हो कि डेंगू जैसी जानलेवा बीमारी से निपटने को लेकर बीते दिनों शासन ने अवध के तीन जिलों अंबेडकरनगर, सुल्तानपुर व सीतापुर को हाईअलर्ट घोषित किया था। इस बीच अकबरपुर तहसील के जाफरगंज क्षेत्र के बिहलोलपुर निवासी दीपू की पत्नी शीलादेवी 30 में डेंगू के लक्षण पाए गए।

विज्ञापन


उन्हें 18 सितंबर को जिला मुख्यालय स्थित निजी शिवम अस्पताल में भर्ती कराया गया। वे सामान्य घरेलू महिला हैं। इसी अस्पताल में अकबरपुर तहसील के ही सोनगांव क्षेत्र अन्तर्गत बरधाभिउरा निवासी महबूब आलम 30 को भी 18 सितंबर को भर्ती कराया गया। इसमें भी डेंगू के लक्षण पाए गए।
विज्ञापन


युवक हाल ही में दिल्ली से वापस लौटा था। दोनों को इलाज के बाद रविवार 20 सितंबर को डिस्चार्ज कर दिया गया। इससे पहले टांडा तहसील क्षेत्र के भटौरी बरौरा निवासी शाहरुख 20 को 13 सितंबर को शिवम हास्पिटल में ही भर्ती कराया गया था, जहां जांच में डेंगू के लक्षण पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह युवक भी दिल्ली से वापस लौटा था। इसे 16 सितंबर को डिस्चार्ज किया गया। कोटा में रहने वाले युवक अजय यादव निवासी रानीपुर बेलापैकोली को भी इसी निजी अस्पताल में डेंगू के लक्षण के बाद 11 सितंबर को भर्ती कराया गया। उसे भी 16 सितंबर को डिसचार्ज किया गया।


निजी चिकित्सालयों ने इन चारों मरीजों के बारे में सीएमओ को पत्र लिखकर जानकारी दे दी है। इसमें मरीजों के नाम पते के अलावा उनकी जांच व इलाज का पूरा ब्यौरा भी क्रमवार दिया गया है। उधर सीएमओ मेजर डा. बीपी सिंह ने बताया कि उन्हें दो मरीजों की जानकारी निजी चिकित्सालय से मिली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed