फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Food department's raid continues, 13 samples taken from 11 shops

Ambedkar Nagar News: खाद्य विभाग की छापेमारी जारी, 11 दुकानों से लिए 13 नमूने

Mon, 10 Mar 2025 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Mar 2025 10:36 PM IST
विज्ञापन
Food department's raid continues, 13 samples taken from 11 shops
अंबेडकरनगर। होली के मौसम में मिलावटी खाद्य पदार्थों की रोकथाम के लिए खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन का अभियान जारी है। सोमवार को सहायक आयुक्त खाद्य श्रवण कुमार त्रिपाठी के निर्देश पर टीम ने अगल-अलग स्थानों पर 11 प्रतिष्ठानों से विभिन्न खाद्य पदार्थों के 13 नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं।
विज्ञापन

टीम में शामिल मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेंद्र वर्मा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित कुमार पांडेय, मनीषा सिंह, दिनेश कुमार राय, चंद्र प्रकाश यादव, ओमप्रकाश, पुरंदर यादव व आदर्श ने दिलीप कुमार एंड ब्रदर्स जलालपुर से वनस्पति, मधुरिमा स्वीट्स जलालपुर से गुझिया एवं खोवा, पंकज स्वीट्स, कुर्की बाजार से मिल्ककेक, शक्ति स्वीट्स कुर्की बाजार से छेना मिठाई, आशीष स्वीट्स सिकंदरपुर, तन्मय स्वीट्स जाफरगंज से खोवा, रमेश कुमार निकट मरैला जेल के मिठाई प्रतिष्ठान, शिव कुमार गुप्ता से खोवा, आशीष स्वीट्स एंड बेकर्स भीटी से खोवा एवं पेड़ा, बबलू स्वीट्स एंड फैमिली रेस्टोरेंट महरूआ से पनीर व बंगाली स्वीट्स, महरूआ से खोवा का नमूना लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed