फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Flood water

Ambedkar Nagar News: सात गांवों के करीब पहुंचा बाढ़ का पानी, रास्ते जलमग्न

Mon, 28 Aug 2023 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Mon, 28 Aug 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Flood water
 बाढ़ के पानी से होकर निकलते ग्रामीण। 
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। सोमवार को पानी छह सेमी. और बढ़ गया। इसके चलते बाढ़ के पानी से घिरे माझा इलाके के सात गांवों के लोगों की चिंता बढ़ गई। इन गांवों में पानी घुसने के खतरे से ग्रामीण परेशान हैं। दूसरी तरफ पटपरवा व कुर्मी प्रसाद का पूरा गांव के मार्ग पर दो-दो फीट पानी भरा होने से आवागमन मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

सूरयू के जलस्तर में एक हफ्ते से लगातार वृद्धि हो रही है। नदी का जलस्तर सोमवार को छह सेमी. बढ़कर 85.28 मीटर पर पहुंच गया। रविवार की शाम पानी 85.22 मीटर तक था। जलस्तर में लगातार वृद्धि के चलते माझा कम्हरिया व अराजी देवारा ग्राम पंचायत के कल्लू का पूरा, करिया लोनिया का पूरा, हंसू का पूरा, कुर्मी प्रसाद का पूरा, सिद्धनाथ, पटपरवा और निषाद बस्ती लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

ये गांव दो-तीन दिन से बाढ़ के पानी से घिरे है। ग्रामीणों की चिंता आबादी के अंदर पानी घुसने की आशंका से बढ़ रही है। उनका कहना है कि नदी का जलस्तर बढ़ने की रफ्तार को देखते हुए जल्द ही गांवों में पानी घुस जाएगा। ऐसे में उन्हें सुरक्षित स्थान की तलाश करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा पटपरवा व कुर्मी प्रसाद का पूरा गांव के मार्ग पर करीब दो फीट भरा है। इससे ग्रामीणों को बाहर निकलने में मुश्किल हो रही है। सबसे ज्यादा परेशानी प्राथमिक विद्यालय अराजी देवारा जाने वाले छात्र-छात्राओं को हो रही है। सोमवार को भी छात्र-छात्राओं को पानी से होकर गुजरना पड़ा।

100 बीघा खेत हुए जलमग्न
नदी में उफान से पानी लगातार खेतों को तरफ बढ़ रहा है। बाढ़ से घिरे गांवों के करीब 100 बीघा खेत पूरी तरह जलमग्र होने से ग्रामीणों के सामने अपने मवेशियों के लिए चारे का इंतजाम करना मुश्किल हो गया है। आलापुर के एसडीएम सौरभ शुक्ला ने बताया कि जलस्तर पर निगाह रखी जा रही है। ग्रामीणों को परेशान होने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed