{"_id":"61a3cc4294d2ec15956cab21","slug":"flood-affected-farmers-name-missing-from-list-ambedkar-nagar-news-lko606533041","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ प्रभावित किसानों का नाम सूची से गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़ प्रभावित किसानों का नाम सूची से गायब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रवणक्षेत्र (अंबेडकरनगर)। बाढ़ की चपेट में आने से बर्बाद हुई फसल का मुआवजा न मिलने से राजस्व गांव खिद्दिरपुर के किसानों में नाराजगी व्याप्त है। उनका कहना है कि राजस्व विभाग द्वारा जो सूची जारी की गई है, उसमें गांव के किसानों का नाम शामिल नहीं है। जबकि बाढ़ से गांव के तमाम किसानों की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी है। किसानों का कहना है कि सूची तैयार करने में जिम्मेदारों द्वारा पूरी तरह से मनमानी बरती गई है। यदि सूची में खिद्दिरपुर गांव को शामिल नहीं किया गया तो वे सब धरना देने को मजबूर होंगे। किसानों ने सूची में नाम शामिल कराए जाने की मांग डीएम से किया है।
मालूम रहे कि ग्राम पंचायत चियुटीपारा तीन गांवों में विभक्त है। इसमें चियुटीपारा के अलावा रानीगंज डड़वा व राजस्व गांव खिद्दिरपुर शामिल है। बीते दिनों आई बाढ़ से ग्राम पंचायत के तमाम किसानों की फसल पानी में डूबकर चौपट हो गई। इससे किसानों को बड़े पैमाने पर नुकसान उठाना पड़ा। राजस्व टीम ने ग्राम पंचायत में पहुंचकर बाढ़ से प्रभावित किसानों का डाटा एकत्र किया था, जिससे उन्हें सरकार से मिलने वाली मुआवजे की राशि मिल सके। प्रभावित किसानों ने अपना नाम सूची में शामिल कराया था। इस बीच राजस्व विभाग द्वारा बाढ़ प्रभावितों की जारी की गई सूची देख किसान हक्का बक्का रह गए। दरअसल सूची में ग्राम पंचायत के सिर्फ चियुटीपारा व रानीगंज डड़वा के किसानों का नाम ही शामिल है। जबकि राजस्व गांव खिद्दिरपुर के किसानों का नाम सूची से गायब है।
क्षेत्र के किसान शंभू, सत्यनारायण, पुरुषोत्तम वर्मा, अजय, कृष्ण सिंह, महेंद्र, छविलाल, हीरालाल, शांति देवी, राधेश्याम पाल, परशुराम, विश्राम व शिवराम ने बताया कि सूची तैयार करने में जिम्मेदारों द्वारा लापरवाही बरती गई है। टीम द्वारा जब मौके की जांच की गई थी, उस समय गांव बाढ़ से घिरा था। तमाम किसानों की फसलें जलमग्न हो चुकी थी। इसके बाद भी किसानों का नाम सूची में शामिल न करना चकित करने वाला है।