{"_id":"5e1763ce8ebc3e87ce3ebd05","slug":"five-person-arrested-in-ac-theft-ambedkar-nagar-news-lko502193813","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसी चोरी में पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसी चोरी में पांच गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टांडा। राजकीय महामाया एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर से एसी चोरी करने वाला मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा में तैनात संविदा सुपरवाइजर ही निकला। पुलिस ने सुपरवाइजर सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर दो इनडोर एसी व एक अदद आउटडोर यूनिट बरामद कर अभियुक्तों को जेल भेज दिया।
थाना अलीगंज में गुरुवार को सीओ अमरबहादुर ने प्रेसवार्ता कर राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में बीते सितंबर माह में हुई एसी चोरी मामले का खुलासा किया। इसका मुकदमा थाना अलीगंज में मेडिकल कॉलेज के संविदा सुपरवाइजर जितेंद्र कुमार उर्फ गुड्डू वर्मा निवासी ग्राम डबहवा ममरेजपुर ने दर्ज कराया था। केस दर्ज होने के बावजूद विवेचना में रुचि नहीं ली जा रही थी। विवेचना मेडिकल कॉलेज चौकी प्रभारी मनोज कुमार सिंह द्वारा की जा रही थी।
बीते दिनों एसपी आलोक प्रियदर्शी ने अलीगंज थाने का निरीक्षण किया और अविलंब इस मामले के खुलासे का निर्देश दिया। इसके बाद मामले की जांच में तेजी आई। पुलिस को पता चला कि चोरी का सामान जितेंद्र वर्मा की दुकान ममरेजपुर में रखा है। इसे बेचने के लिए लोग इकट्ठा थे तभी मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए सभी अभियुक्त मेडिकल कॉलेज के संविदाकर्मी है। पुलिस ने बताया कि बाकी सामान यह लोग बेच चुके हैं।
विज्ञापन
इस घटना में रिपोर्ट दर्ज कराने वाले सुपरवाइजर जितेंद्र उर्फ गुड्डू के साथ रामशकल वर्मा निवासी इस्माइलपुर थाना अलीगंज, चौधरी मरियाद सिंह निवासी बड़ागांव, थाना इब्राहिमपुर, उपेंद्र वर्मा निवासी ग्राम खेतापुर, थाना टांडा, विकास यादव निवासी ग्राम बरैया माफी, थाना हंसवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर चोरी की एसी बरामद कर न्यायालय चालान कर दिया है।