फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Five injured including woman in road accidents

सड़क हादसों में महिला समेत पांच घायल

Sun, 23 Jan 2022 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Five injured including woman in road accidents
अंबेडकरनगर। जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई वाहनों की टक्कर में महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक की हालत नाजुक देख उसे जिला अस्पताल अयोध्या रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

पड़ोसी जनपद सुल्तानपुर के दोस्तपुर निवासी सुनील कुमार (32) रविवार को दोपहर बाइक से अकबरपुर जा रहा था। बताया जाता है कि जब वह बेवाना बाजार के निकट पहुंचा, तभी सामने से आ रही बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। इसमेें सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरी बाइक सवार युवक बाल-बाल बच गया। घायल सुनील को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत नाजुक देख प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल अयोध्या रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

अलीगंज थाना क्षेत्र के सद्दरपुर निवासी आलोक कुमार (36) सुबह बाइक से अकबरपुर जाते समय नगर के निकट बाइक की टक्कर लगने सेे घायल हो गया। आलापुर निवासी राधेश्याम (65) शनिवार देर शाम घर के पास सड़क पार करने के दौरान बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलालपुर थाना क्षेत्र के कर्बला कासिमपुर निवासी शेर अली (66) रविवार सुबह घर के निकट सड़क पार करने के दौरान जीप की टक्कर लगने से घायल हो गए। मालीपुर थाना क्षेत्र के सुरहुरपुर निवासी लीलावती (36) सुबह घर के निकट सड़क पार करने के दौरान बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि हादसे के शिकार हुए बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed