फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Five injured in road accidents

सड़क हादसों में पांच घायल

Thu, 22 Sep 2022 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Sep 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Five injured in road accidents
अंबेडकरनगर। सड़क हादसों में पांच लोग घायल हो गए। जिला अस्पताल से एक को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र अकबरपुर के शहजादपुर निवासी राहुल कुमार (25) गुरुवार को बाइक से गोशाईगंज जा रहा था। खेमापुर मोड़ के निकट पिकअप की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल गया। उसे जिला अस्पताल से ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। इसी कोतवाली क्षेत्र के अरिया निवासी हरीप्रसाद (65) व अहिरौली थाना क्षेत्र के कटेहरी निवासी रीता (35) बुधवार देर शाम सड़क पार करने के दौरान जीप की चपेट में आ गईं। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

वहीं, बेवाना थाना क्षेत्र के ससपना निवासी जगदीश कुमार (32) गुरुवार को बाइक से अकबरपुर जाते समय नगर के निकट किसी तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उधर, टांडा कोतवाली क्षेत्र के मुबारकपुर निवासी विक्रम (50) गुरुवार को बाइक से बसखारी जाते समय बाजार के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। किसी भी घायल बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed